फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   sewage fell down in sai river

सई में गिराई जा रही है शहर की गंदगी

Wed, 08 Mar 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 08 Mar 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
sewage fell down in sai river
पानी का सैंपल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सई नदी में शहर भर की गंदगी गिराई जा रही है। नालों से होकर मल-मूत्र पहुंच रहा है। बेल्हा देवी और आसपास के घाटों पर खुलेआम कचरा और पालीथिन फेंकी जा रही है। आए दिन चलाया जाने वाला अभियान भी महज दिखावा साबित हो रहा है।

सई नदी की स्वच्छता पर ठोस प्रयास नहीं हो रहे। आए दिन तमाम लोग नदी की सफाई पर बोलते रहते हैं। वे रैलियां निकाल कर जागरुकता अभियान भी चलाते हैं। कुछ तो ऐसे भी हैं जो चमकता हुआ कपड़ा पहन नदी किनारे झाड़ू लगाते हुए तस्वीरें खिंचाते हैं। इसका कोई असर नहीं दिख रहा। नदी के किनारे की गंदगी उन तमाम लोगों के प्रयास पर सवाल खड़ा कर रही है। एक अनुमान के मुताबिक नदी किनारे करीब क्विंटल कचरा पानी में तैर रहा है। लोगों के घरों से निकला प्रदूषित जल नदी में गिर रहा है। वहीं गर्मी शुरू होने के साथ ही सई नदी में पानी का बहाव भी थमता जा रहा है। कुछ दिनों पहले कई स्थानों पर नदी सूख गई थी। गर्मी के दिनों में सई नदी में ग्रामीणों को सुविधा मिलती थी। मवेशियों को पानी की कमी नहीं होती थी।
विज्ञापन


गृह स्वामियों ने नहीं बनवाया सेफ्टी टैंक
प्रतापगढ़(ब्यूरो)। शहर मेें तेजी से नए मकानों का निर्माण चल रहा है। नया आशियाना बनाने में लोग लाखों रुपये फूंक दे रहे हैं। लेकिन सेफ्टी टैंक नहीं बनवाया। ऐसे लोगों ने शौचालय से सीधे पाइप नाले में मिला दिया है। इससे मलमूत्र नालों में गिर रहा है। नालों से होते हुए गंदगी नदी में गिर रही है। इससे स्वच्छता अभियान को झटका लग रहा है। शहर के सदर बाजार, टक्करगंज, अजीत नगर, शिवपुरी, अस्पताल वार्ड, सिप्तैन रोड, पड़ाव वार्ड में बहुत से लोगों द्वारा शौचालयों की गंदगी सीधे नालों में गिराई जा रही है। नगर पालिका ने सर्वे कराया था। इसमें 70 लोगों को पिछले साल चिन्हित किया गया था। पालिका के दावे पर यकीन करें तो अधिकांश लोगों ने घरों में सेफ्टी टैंक का निर्माण करा लिया था। वहीं अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका अवधेश यादव का कहना है कि  पूर्व में ऐसे गृह स्वामियों को नोटिस देकर सेफ्टी टैंक बनाने का निर्देश दिया गया था। घरों से सीधे लगाई गई पाइप बंद करा दी गई थी। हो सकता है नया मकान बनवाने वाले ने शौचालय की पाइप नाले में गिरा रहे हैं। ऐसा नहीं हो सकेगा। सभी सुपरवाइजरों से रिपोर्ट तलब की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed