फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sensation after finding the bodies of two youths in twenty four hours

चौबीस घंटे में दो युवकों के शव मिलने से सनसनी

Mon, 03 May 2021 09:37 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
Sensation after finding the bodies of two youths in twenty four hours
पट्टी। आसपुर देवसरा के भवसरनपुर गांव में 24 घंटे के भीतर दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। रविवार को युवक का सिर कटा शव मिला। सोमवार को ग्रामीणों ने एक और युवक का शव कुएं में देखा। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को गांव के तालाब में एक युवक की सिर कटी लाश ग्रामीणों ने देखी थी। अभी उस युवक की शिनाख्त कराने में जुटी ही थी कि सोमवार को एक और युवक का शव गांव में बरामद हुआ। हालांकि, पुलिस दूसरे शव की भी शिनाख्त कराने में कामयाब नहीं हो सकी है। एक साथ एक ही गांव से दो अनजान युवकों के शव मिलने से इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि हत्या कर दोनों युवकों के शव यहां फेंके गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed