फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Senior Postal Superintendent asked for clarification

Pratapgarh News: सफाईकर्मी से ध्वजारोहण कराने पर प्रवर डाक अधीक्षक ने मांगा स्पष्टीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Senior Postal Superintendent asked for clarification
गणतंत्र दिवस पर अमरगढ़ बाजार उपडाक घर में सफाईकर्मी से ध्वजारोहण कराने पर डाक अधीक्षक ने कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। एलआईयू की ओर से बाजारवासियों और ग्रामीणों का बयान लेकर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा ब्लॉक के अमरगढ़ बाजार उपडाक घर के कर्मचारी गणतंत्र दिवस पर नहीं पहुंचे। जानकारी होने पर व्यापारी विरोध करते हुए नारेबाजी करने लगे। व्यापारियों के विरोध पर कर्मचारियों ने सफाई कर्मी को भेजकर ध्वजारोहण करा दिया। कर्मचारियों की हरकत से नाराज ग्रामीण और व्यापारी विरोध करने लगे। मामले का संज्ञान लेने के बाद प्रवर डाक अधीक्षक संजय वर्मा ने वरिष्ठ लिपिक दिलीप कुमार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं एलआईयू ने भी जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। प्रवर डाक अधीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि वरिष्ठ लिपिक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed