फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Selected 19 beneficiaries of child service scheme got certificate

बाल सेवा योजना के चयनित 19 लाभार्थियों को दिया गया प्रमाणपत्र

Thu, 22 Jul 2021 11:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Selected 19 beneficiaries of child service scheme got certificate
अफीम कोठी में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत बच्चों को प्रमाण पत्र देते विधायक राजकुमार पाल व - फोटो : PRATAPGARH
वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण से अनाथ हुए 56 बच्चों में से 19 के परिजनों को बृहस्पतिवार को प्रमाणपत्र दिया गया। अफीम कोठी में हुए कार्यक्रम में सदर विधायक राजकुमार पाल और डीएम डॉ. नितिन बंसल ने संयुक्त रूप से लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किया।
विज्ञापन

जिले में मुख्यमंत्री बाल सेवायोजना अंतर्गत चयनित बच्चों में से 32 बालक और 24 बालिकाएं हैं। इनमें एक बच्चे ने अपने माता-पिता दोनों को खो दिया है। 50 पीड़ित बच्चों ने अपने पिता को जबकि पांच बच्चों ने अपनी माता को खो दिया है। जिले में चिह्नित 56 बच्चों में से 19 बच्चों को प्रतीकात्मक स्वीकृति पत्र सदर विधायक राजकुमार पाल, डीएम डॉ. नितिन बंसल और सीडीओ प्रभाष कुमार ने दिया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि बचे हुए बच्चों के परिजनों के खाते में ऑनलाइन धनराशि भेजी जा रही है। बच्चों को चार हजार रुपये मासिक धनराशि के साथ ही बेटियों की शादी के लिए एक लाख एक हजार रुपये मिलेंगे। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत18 वर्ष तक के बच्चे, जिनके माता या पिता या दोनों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई है, उनके खाते में 4000-4000 रुपये प्रतिमाह भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कार्यक्रम के दौरान लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. अरविंद कुमार श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी रन बहादुर वर्मा, विजय कुमार शुक्ल, प्राचार्य शिवप्रकाश, बीएसए अमित कुमार सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed