फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Seeing her husband with a young woman, the wife attacked him, he left the car and ran away.

Pratapgarh News: युवती के साथ पति को देख पत्नी ने बोला हमला, कार छोड़ भागा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Seeing her husband with a young woman, the wife attacked him, he left the car and ran away.
शहर के कोषागार चौराहे पर सोमवार की शाम हंगामा हो गया। अफरा-तफरी के बीच एक महिला अपने पति पर हमला बोल दिया। कार में मौजूद युवती और पति भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस कार पुलिस लाइन ले गई।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के अचलपुर के रहने वाले एक युवक की शादी दिलीपपुर थाना क्षेत्र के खमपुर में हुई है। शादी के कुछ दिनों बाद दंपती के बीच विवाद हो गया। उनके बीच न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार की शाम युवक अपनी कार में एक युवती के साथ बैठा था। तभी उसकी पत्नी उधर से गुजरी। उसकी कार पर नजर पड़ी। देखा तो युवती के साथ उसका पति बातें कर रहा था। यह देख महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वह कार के पास पहुंचकर हंगामा करने लगी। पति व युवती पर हमला कर दिया। जिससे चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। पत्नी से बचने के लिए पति कार छोड़कर भाग निकला। नगर कोतवाल नीरज यादव ने बताया कि किसी ने कोई तहरीर नही दी। कार को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed