फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Seeing her husband hanging on the gallows, the wife also committed suicide

Pratapgarh News: पति को फांसी के फंदे पर लटकता देख पत्नी ने भी कर ली खुदकुशी

Sun, 05 Mar 2023 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 05 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Seeing her husband hanging on the gallows, the wife also committed suicide
स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरब देउम गांव में शुक्रवार की रात कमरे में पति को फांसी के फंदे पर लटकता देख पत्नी ने खुदकुशी कर ली। इससे घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस मृतक के पिता, भाई, भतीजे को थाने उठा ले गई।
विज्ञापन

सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरब देउम गांव का सोनू सरोज (35) दिल्ली में रहकर कमाई करता था। बीते सोमवार को वह दिल्ली से घर आया था। शुक्रवार की रात सोनू के बड़े भाई के बेटे की शादी के बाद बहू घर आई थी। गांव की महिलाएं बड़े भाई के मकान में लोक गीत गा रहीं थी। देर रात कार्यक्रम से घर लौटे सोनू सरोज ने कमरे के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद जेठ के घर से उसकी पत्नी मिथलेश (32) भी पहुंच गई।
विज्ञापन

उसके शोर मचाने पर सोनू की मां प्रेमा देवी, पिता लक्ष्मण, बड़ा भाई व भतीजा भागकर मौके पर पहुंचे। सोनू के शव को नीचे उतारकर बाहर निकाला। परिवार के पुरुष पड़ोस में रहने वाले चिकित्सक को बुलाने के लिए भागे। इस बीच मिथलेश ने भी उसी कमरे में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यह देख परिजन रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मृतक की बेटी प्रीति, अंतिमा से बातचीत कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की सुबह मृतका के मायके वाले पहुंचे। मृतका के पिता अमेठी के संग्रामपुर रानीपुर गांव निवासी सुखराम सरोज ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि जमीन के बटवारे के विवाद में सोनू व उसकी पत्नी को उसके बड़े भाई व भतीजे ने पिटाई के बाद फांसी के फंदे पर लटका दिया।
आरोप लगने के बाद पुलिस मृतक के पिता, बड़े भाई व भतीजे को हिरासत में लेकर थाने चली गई। हालांकि बाद में बड़े भाई को मर्चरी भेजा। पिता व भतीजे को हिरासत में ले रखा है। सूत्रों के अनुसार मृतकों की मौत का कारण फांसी लगाने से स्पष्ट हुआ है। सांगीपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी पूछताछ की जा रही है।

बच्चों के पालन - पोषण को लेकर ननिहाल व ससुराल पक्ष में चल रहा विवाद
मृतक सोनू की मौत के बाद उसके ससुर सुखराम मृतक की बड़ी बेटी दिव्यांशी, प्रीती, अंतिमा व बेटे जिगर को अपने साथ रखने के लिए तैयार हैं। मृतक के एक वर्षीय मासूम बेटे को शायद यह नहीं पता कि उसके मां- बाप अब दुनिया में नहीं हैं। इधर, मृतक सोनू की मां प्रेमी देवी बच्चों का पालन- पोषण करने की जिम्मेदारी लेती रही। जिसे लेकर पुलिस भी परेशान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed