फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Secretary and head are looking for commission even in the inscription of martyrs

Pratapgarh News: शहीदों के शिलापट में भी कमीशन खोज रहे सेक्रेटरी व प्रधान

Sun, 13 Aug 2023 09:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 13 Aug 2023 09:27 PM IST
विज्ञापन
Secretary and head are looking for commission even in the inscription of martyrs
मिर्जापुर का लाल ग्रेनाइट पत्थर लगाने का निर्देश, लगा रहे राजस्थान का पत्थर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। मेरी माटी- मेरा देश अभियान के तहत जनपद के करीब 1155 गांव, 18 नगर पंचायतों में छोटा स्मारक बनाकर शहीदों के नाम का शिलापट लगाया जा रहा है। शासन के निर्देश पर लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए मिर्जापुर के लाल ग्रेनाइट पत्थर लगाने के निर्देश हैं। आवश्यक होने के बाद भी शहीदों के नाम का शिलापट लगाने में कमीशनखोरी के आरोप लग रहे हैं। कमीशन के फेर में सेक्रेटरी व प्रधान राजस्थान का कम लागत वाला काला व लाल जमावटी पत्थर उपयोग में ले रहे हैं।
आजादी का अमृत महोत्सव व मेरी माटी- मेरा देश अभियान के तहत प्रत्येक गांव व नगर पंचायत के वार्ड में छोटा स्मारक बनाकर उस गांव अथवा आसपास के शहीदों का नाम मिर्जापुर के लाल ग्रेनाइट पत्थर पर अंकित कराना जरूरी है। इस प्रक्रिया में पांच फीट के मानक का पत्थर लगाने के लिए पंद्रह हजार रुपये व स्मारक स्तंभ के लिए बीस हजार रुपये का बजट अवमुक्त किया गया गया है।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइंस, संड़वा चंद्रिका, कुंडा, डेरवा, रानीगंज में मूर्तिकारों की दुकानों पर पत्थर बनाने का काम जोरों पर है। एडवांस बुकिंग इतनी है कि कारीगर काम पूरा नहीं कर पा रहे हैं। कारीगरों के मुताबिक मिर्जापुर के लाल ग्रेनाइट पत्थर का शिलापट बनाने में अधिक लागत आ रही है। ऐसे में राजस्थान से मंगाए गए कम लागत का काला व लाल पत्थर उपयोग में लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरों की क्रांति का अहम संदेश लाल रंग ही माना गया, इस कारण शासन की ओर से शिलापट के लिए मानक तय किया गया। आरोप है कि कमीशनखोरी में परेशान गांव के सेक्रेटरी व प्रधान काले व लाल रंग के जमावटी पत्थर पर पर शहीद शिलापट बनवाने की मनमानी कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि अब तक तक गांव व नगर पंचायतों के वार्ड में बनाए गए 60 प्रतिशत शिलापट व शहीद स्तंभ पर राजस्थान में बना काला व लाल पत्थर ही उपयोग में लाया गया है।

...............
इनसेट
पत्थरों के मूल्य पर एक नजर
0 मिर्जापुर के लाल ग्रेनाइट 5 फीट ऊंचे व तीन फिट चौड़े पत्थर का मूल्य लगभग नौ हजार रुपये है।
0 राजस्थान का काला जमावटी पत्थर इतने मानक का मूल्य चार हजार रुपये है।
0 राजस्थान का लाल जमावटी पत्थर इतने मानक का मूल्य छह हजार रुपये है।
.............
0 मिर्जापुर के लाल ग्रेनाइट पत्थर अधिक मूल्य का है, इस कारण इसकी खरीदारी लोग कम कर रहे हैं। राजस्थान का जमावटी पत्थर कम लागत का है।
गोलू , मूर्तिकार

...........

0 शासन के निर्देशानुसार ही गांव व नगर पंचायतों में शहीद स्तंभ व शिलापट लगेंगे। मनमानी की जानकारी पर क्षेत्रीय अधिकारियों से संवाद स्थापित किया जा रहा है।

राकेश प्रसाद, डीडीओ, अभियान के नोडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed