{"_id":"687a96229951df5386016947","slug":"se-got-angry-after-hearing-the-pain-of-the-consumer-reprimanded-je-for-testing-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-143855-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: उपभोक्ता की पीड़ा सुन एसई का पारा चढ़ा, जेई परीक्षण को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: उपभोक्ता की पीड़ा सुन एसई का पारा चढ़ा, जेई परीक्षण को लगाई फटकार
विज्ञापन
साधारण मीटर की जगह स्मार्ट मीटर दर्ज होने पर तीन महीने से विभाग का चक्कर काट रहे उपभोक्ता नीरज मौर्य की पीड़ा सुन अधीक्षण अभियंता का पारा चढ़ा गया। उन्होंने तत्काल एक्सईएन प्रतापगढ़ से जेई परीक्षण चिलबिला शैलेंद्र कुमार को बुलवाया। समस्या का समाधान नहीं किए जाने का कारण पूछा तो जेई परीक्षण जवाब नहीं दे सके। अधीक्षण अभियंता ने पांच घंटे के भीतर समस्या हल नहीं होने पर जेई परीक्षण पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी। साथ ही समस्या का समाधान किए बिना घर नहीं जाने के निर्देश दिए।
एक्सईएन कार्यालय प्रतापगढ़ पर शुक्रवार को लगे शिविर में अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी, अधिशासी अभियंता राम आसरे प्रसाद चौरसिया ने शुक्रवार को उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं। महाअभियान के दूसरे दिन शुक्रवार को शिविर में 704 उपभोक्ताओं ने अपनी समस्या अफसरों को सुनाईं। जिसमें 327 शिकायताें का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शिविर में अब तक 396 उपभोक्ताओं ने बकाया बिल का 22.96 लाख रुपये जमा किया। अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि शनिवार को भी शिविर में समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
एक किलोवाट का एक हजार आया बिल
एक्सईएन कार्यालय पर लगे शिविर में दहिलामऊ की शिवानी पाल समस्या के समाधान के लिए पहुंचीं। बिहारगंज के सराय महिला निवासी विद्यावती ने बताया कि उनका बिल अधिक आ रहा है। एक किलोवाट के लिए एक हजार रुपये बिल आ रहा है, जबकि पहले 488 रुपये बिजली बिल आता था।