फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   food found more than stock in sealed godown

जांच के समय स्टाॅक से अधिक मिलीं बोरियां

Thu, 02 Nov 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 02 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
food found more than stock in sealed godown
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
खाद्यान्न वितरण केंद्र पर धांधली की सूचना पर एसडीएम ने गोदाम सील करा दिया था। इसके बाद उसकी गिनती कराने पर स्टाक अधिक मिला। इस पर एसडीएम ने एमआई को जमकर फटकार लगाने के साथ ही आइंदा इस तरह की हरकत पर सजा के लिए तैयार रहने को कहा।
विज्ञापन

एसडीएम लालगंज को सूचना मिली थी कि संग्रामगढ़ खाद्यान्न वितरण केंद्र पर कोटेदारों को दिए जाने वाले खाद्यान्न में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। रात में भी खाद्यान्न का उठान होता है। इस पर एसडीएम लालगंज कोमल यादव संग्रामगढ़ स्थित एफसीआई गोदाम में जांच करने के लिए पहुंचे। जांच के दौरान उन्होंने देखा कि गोदाम में बोरियां तितर-बितर कर दी गई थीं। स्थिति को देखते हुए उन्होंने गोदाम को सील करा दिया गया था। गुरुवार को एसडीएम शाम करीब पांच बजे पहुंचे और बोरियों की गणना कराई। इस दौरान उन्हें बताया गया था कि 63 कोटेदारों में से 51 की निकासी हो गई है। 12 का अवशेष है। उनके बताए अनुसार भी गणना होने पर स्टाक अधिक पाया गया। इस पर एसडीएम ने एमआई सुनील कुमार केा जमकर फटकार लगाते हुए आदत सुधारने की बात कही। इसके साथ ही बोरियों की लाइन सही तरीके से लगवाने की बात कही। कहा कि जल्द ही वह फिर से इसकी चेकिंग करेंगे। इस कार्रवाई से राशन माफियाओं में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed