{"_id":"8b5f6b343d9064f60bd548bcecc37c10","slug":"sdm-ran-from-the-front-of-the-tender-form-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के सामने से ले भागा टेंडर फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के सामने से ले भागा टेंडर फार्म
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Tue, 20 Jan 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। जिले और प्रदेश की कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार से एक दबंग ठेकेदार दूसरे का टेंडर फार्म लेकर भाग निकला। उस समय वहां एसडीएम कुंडा के साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। मगर किसी को कुछ समझ नहीं आया और दूसरे ठेकेदार का टेंडर फार्म लेकर वह भाग निकला। पुलिस अफसर पकड़ने के लिए जब तक हल्ला मचाते वह कचहरी पार कर गया। इधर टेंडर डालने वाला ठेकेदार भाग्य और सुरक्षा व्यवस्था को कोसते हाथ ही मलता रह गया।
लोक निर्माण विभाग खंड दो की सड़कों का नवीनीकरण करने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में टेंडर खोला जा रहा था। एसडीएम कुंडा पीके सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल और विभागीय अधिकारी मौजूद थे। टेंडर खुलते ही पीछे खड़ा एक दबंग ठेकेदार अपने विरोधी का टेंडर फार्म लेकर फरार हो गया। अधिकारी कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वह सभागार से बाहर निकल गया। दूसरे ठेकेदार ने जब विरोध किया तो अधिकारी पकड़ने के लिए हल्ला मचाने लगे। पुलिस के जवान पकड़ने का प्रयास करते, इससे पहले ही वह कचहरी के बाहर निकल गया। इससे काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। देर शाम तक अधिकारी कोई निर्णय नहीं ले सके थे। एसडीएम कुंडा पीके सिंह से बात की गई तो मीटिंग में व्यस्त होने का बहाना बनाकर फोन काट दिया। जबकि अधिशासी अभियंता डीके अहिरवार का मोबाइल बंद रहा।