{"_id":"693b14ed501114b3360bd767","slug":"sdm-arrived-to-investigate-obstruction-in-flyover-construction-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-153880-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: फ्लाईओवर निर्माण में रुकावट की जांच करने पहुंचीं एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: फ्लाईओवर निर्माण में रुकावट की जांच करने पहुंचीं एसडीएम
विज्ञापन
नया माल गोदाम रोड क्रॉसिंग पर बन रहे फ्लाईओवर निर्माण में आ रही बाधा को दूर करने के लिए बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर नैंसी सिंह व एआईजी स्टाम्प यादुवेंद्र द्विवेदी टीम के साथ पहुंचे और अधिग्रहीत होने वाली जमीन को देखा। काश्तकारों के पहुंचने से ही सभी जा चुके थे।
भंगवा के 52 काश्तकारों के लिए 1.36 करोड़ की धनराशि तय की गई है लेकिन वह शहरी क्षेत्र की तरह मुआवजे की मांग कर रहे हैं। चेताया कि अगर उनकी जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिलता तो वे उच्च न्यायालय में वाद दायर करेंगे।
रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे फ्लाईओवर के दायरे में पश्चिमी सहोदरपुर के 127, पूरे नरसिंहभान के 57 और भंगवा के 52 काश्तकारों की जमीन आ रही है। उन्हें अधिग्रहण का नोटिस भेजा जा चुका है। फ्लाईओवर निर्माण के बीच जमीन के मुआवजे को लेकर अड़चन आ रही है। शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोग व्यावसायिक भवन के हिसाब से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, भंगवा के 52 काश्तकार ने उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की। अधिवक्ता विपिन चंद्र मिश्रा, अज्जू मिश्रा, राजू मिश्रा का कहना है कि उन्हें शहरी क्षेत्र की तरह ही मुआवजा दिया जाए। एसडीएम नैंसी सिंह ने बताया कि मुआवजे को लेकर आ रही अड़चन को दूर करने के लिए पूरी रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी गई हैं। उनके निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई होगी।