{"_id":"5f70a5808ebc3e9be83ad5ee","slug":"scorpio-and-bike-riders-barged-into-the-police-station-by-the-former-headman-pratapgarh-news-ald2874054116","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो व बाइक सवार दबंगों ने पूर्व प्रधानपुत्र को थाने में घुसकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो व बाइक सवार दबंगों ने पूर्व प्रधानपुत्र को थाने में घुसकर पीटा
विज्ञापन
Scorpio and bike riders barged into the police station by the former headman
स्कार्पियो और बाइक सवार दबंगों ने पूर्व प्रधान के बेटे को थाने में घुसकर पीट दिया। इस दौरान तीन थाने की पुलिस भी मौजूद थी। घटना के बाद पुलिस ने सिर्फ एक हमलवार को पीड़ित के साथ थाने में बैठा लिया। जबकि, अन्य हमलावरों को छोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एएसपी पश्चिमी जांच के लिए थाने पहुंचे।
महेशगंज थाना क्षेत्र के भवानी का पुरवा मजरेडीह बलई निवासी पूर्व प्रधान स्व. श्रीनाथ यादव का पुत्र सुरेश यादव रविवार की सुबह बाइक से हीरागंज बाजार जा रहा था। पटना नगर चौराहे के आगे स्कार्पियो और तीन बाइक पर सवार कुछ लोगों ने उसका पीछा कर लिया।
शंका होने पर उसने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। आगे जाकर वह उसने बाइक महेशगंज थाने में घुसा दी और शोर मचाने लगा। इस दौरान पीछे से आए स्कार्पियो और बाइक सवार युवक थाने के अंदर घुस गए और सुरेश को पीटना शुरू कर दिया। थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों के हस्तक्षेप करने के बाद सुरेश की जान बची।
विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस ने एक हमलावर सौरभ यादव और पीड़ित सुरेश को थाने में बैठा लिया। अन्य हमलावरों को छोड़ दिया। घटना के समय सराय स्वामी गांव में आवास के पट्टे की जमीन से अतिक्रमण हटवाने के लिए पहले से ही बाघराय और जेठवारा के एसओ फोर्स के साथ मौजूद थे। मामले की जानकारी होने के बाद सुरेश के बड़े भाई बृजेंद्र कुमार ने गांव के ही दीपक कुमार यादव, सौरभ कुमार, त्रिभुवन उर्फ बबन, रामू आदि के खिलाफ तहरीर दी। खबर पाकर एएसपी पश्चिमी दिनेश कुमार द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।