{"_id":"57b89d314f1c1b363c6ec524","slug":"school-children-going-to-school-in-flood","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान जोखिम में डाल स्कूल जाने को मजबूर हैं मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान जोखिम में डाल स्कूल जाने को मजबूर हैं मासूम
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों हुई लगातार बारिश सई नदी का पानी आने के कारण आशापुर कठार नाला उफना गया है। सई नदी का पानी आने से नाला नदी में तब्दील हो गया है। ऐसे में स्कूली बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। वहीं इस मार्ग से दर्जनों गांवों का आवागमन ठप हो गया है। लोगों को बाहर जाने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। विकास खंड बेलखनाथ क्षेत्र के आशापुर कठार गांव सई नदी के के पास स्थित है। इन दिनों बरसात के पानी से सई नदी उफान पर है। जिससे तराई क्षेत्र वाले गांव अशापुर कठार सहित नंदईपुर, शेखपुर, गजरिया, मुलनापुर, बड़ारी, रसुलहा, दुबौली सहित दर्जनों गांवों में बाढ़ का संकट मंडरा रहा है। इन गांवों को जाने वाले मार्ग भी पूरी तरह जलमग्न हैं। जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। अगर और बारिश हुई और नदी का जलस्तर बढ़ा तो यहां बाढ़ के हालात हो सकते हैं। जिसे लेकर ग्रामीणों में चिंता व्याप्त है।
उधर रानीगंज प्रतिनिधि के अनुसार गुरुवार की रात गौरा विकास खंड क्षेत्र के कौलापुर गांव निवासी जगदीश प्रसाद मिश्र का कच्चा मकान बारिश से पूरी तरह से जमींदोज हो गया। यह तो संयोग ही था कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। घर में अनाज, भूसा सहित गृहस्थी का सामान दब गया। वहीं बुधवार की रात में सरायसुल्तानी गांव में एक रिहायशी मकान धराशाई हो गया था।