फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Scholarships for two lakh students in trouble, portal not open

Pratapgarh News: दो लाख विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति पर संकट, नहीं खुला पोर्टल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Scholarships for two lakh students in trouble, portal not open
माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति पर संकट आ गया है। पोर्टल नहीं खुलने की वजह से विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। विद्यालयों ने समाज कल्याण विभाग को पत्र भेजकर पोर्टल चालू कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिले में 43 राजकीय, 78 अनुदानित और 600 स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। 250 विद्यालयों के प्री-मैट्रिक और मैट्रिक के तकरीबन दो लाख विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति अग्रसारित नहीं हो पाई है। अक्तूबर में ही समय सीमा समाप्त हो जाने के कारण फाॅर्म आवेदन और अग्रसारित का काम नहीं हो सका है।
विज्ञापन

फाॅर्म अग्रसारित कराने के लिए विद्यालय संचालक समाज कल्याण विभाग का चक्कर लगा रहे हैं। फिलहाल 20 नवंबर से कक्षा 11 और 12 को छोड़कर दशमोत्तर कक्षाओं के वंचित हुए विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति पोर्टल को संचालित कर दिया गया है। फिलहाल यह सहूलियत स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, मेडिकल के विद्यार्थियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों को सहूलियत नहीं मिलने से बड़ी संख्या में विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित हो जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि विद्यालयों से प्राप्त शिकायती पत्र को निदेशालय भेजा गया है। जल्द ही पोर्टल संचालित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed