फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Scholarship of 4 lakh students will be issued only after biometric verification

Pratapgarh News: बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद ही जारी होगी 4 लाख छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति

Mon, 07 Aug 2023 09:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 07 Aug 2023 09:21 PM IST
विज्ञापन
Scholarship of 4 lakh students will be issued only after biometric verification
-छात्र-छात्राएं अपना बायोमीट्रिक सत्यापन जरूर करा लें : धर्मपाल सिंह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण व वक्फ मंत्री धर्मपाल सिंह ने केंद्रीय छात्रवृत्ति योजनाओं में आवेदन करने वाले करीब चार लाख छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद ही जारी करने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक और मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत छात्रवृत्ति देता है। अब इसे स्टेट नोडल अधिकारी, डिस्ट्रिक नोडल अधिकारी, इन्स्टीट्यूट नोडल अधिकारी, संस्थाध्यक्ष और आवेदक छात्र-छात्राओं के सत्यापन ही दिया जाएगा।
बायोमीट्रिक सत्यापन के लिए सभी जिलों में डीएम की अध्यक्षता में बैठकें आयोजित की जा रही हैं। जनपद स्तर पर कैम्प लगाकर बायोमीट्रिक द्वारा इन्स्टीट्यूट नोडल अधिकारी और संस्थाध्यक्ष का सत्यापन होना है। सभी संस्थानों की मैपिंग कराकर संबंधित संस्था में कैम्प का आयोजन किया जाएगा। तब प्रदेश के 4,01,876 छात्र-छात्राओं का बायोमैट्रिक सत्यापन होगा। यह पूरी कार्यवाही 25 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसके लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सभी मण्डलीय उप निदेशकों और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को निर्देश दिये जा चुके हैं। सभी संस्थानों के संस्थाध्यक्षों से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने अपील की है कि निर्धारित तारीखों पर बायो-सत्यापन कैम्प में अपना और छात्र-छात्राओं का सत्यापन जरूर करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed