फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Scam worth crores in SBI Lilapur, branch manager suspended

Pratapgarh News: एसबीआई लीलापुर में करोड़ों का घपला, शाखा प्रबंधक निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Scam worth crores in SBI Lilapur, branch manager suspended
भारतीय स्टेट बैंक की शाखा लीलापुर में खाताधारकों के करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। लोगों का आरोप है कि उनके खाते से रुपये निकालकर एक ठेकेदार को दिए गए। अभी तक 35 खाताधारकों ने थाने व बैंक में शिकायत दर्ज कराई है। बुधवार को बैंक के सामने विरोध प्रदर्शन भी हुआ। मामले में शाखा प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक की शाखा लीलापुर में तैनात रहे शाखा प्रबंधक जयनाथ सरोज पर आरोप है कि खाताधारकों की एफडी और सेविंग खाते से रुपये निकालकर गोंड़े के एक ठेकेदार की फर्म को करोड़ों रुपये ट्रांसफर कर दिए। ठेकेदार ने ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से रुपये निकालकर बंदरबांट की है।
विज्ञापन

बुधवार को जानकारी होने पर शाखा के बाहर भारी संख्या में खाताधारकों ने एकत्रित होकर हंगामा किया। उनकी मांग थी कि शाखा प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही सभी के रुपये वापस दिलाए जाएं। बवाल की आशंका पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीलापुर स्थित जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित शुक्ल के पेट्रोल पंप साईंनाथ ऑटोमोबाइल्स के खाते से 45.21 लाख रुपये निकाले गए हैं। सेना के शहीद के परिवारीजन के खाते से 1.30 करोड़ रुपये गायब होने की बात भी सामने आई है। मामला संज्ञान में आने के बाद शाखा प्रबंधक जयनाथ सरोज को निलंबित करते हुए शिखर अग्रवाल को नई तैनाती दी है।
मामले में सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर ने बताया कि बैंक प्रबंधक की ओर से जो तहरीर दी गई है, उसमें तिथि व रुपये को दूसरे खाते में ट्रांसफर करने का जिक्र नहीं है। ऐसे में जांच बेहतर तरीके से नहीं हो सकेगी। दूसरी तहरीर मांगी गई है। तीन करोड़ के घपले की बात सामने आ रही है।

लीलापुर शाखा में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर शाखा प्रबंधक को निलंबित करके नए मैनेजर की तैनाती की गई है। मामले की अभी जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है।
सुमित सक्सेना , आरएम, भारतीय स्टेट बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed