फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Saubhagya Yojna Pratapgarh

कार्य ठप, मगर सौभाग्य योजना के तहत मिलेंगे कनेक्शन

Sat, 05 Oct 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Saubhagya Yojna Pratapgarh
Saubhagya Yojna Pratapgarh
लगेंगे शिविर, उपकेंद्र पर भी होगा कनेक्शन काउंटर
विज्ञापन

प्रतापगढ़। घर- घर बिजली पहुंचाने को लेकर शुरू की गई सौभाग्य योजना समाप्त हो चुकी है। विद्युतीकरण का कार्य भी ठप हो चुका है, मगर विद्युत कनेक्शन वितरण का कार्य पर विराम नहीं लगेगा। विभाग द्वारा कनेक्शन वितरण की प्रक्रिया पहले की तरह ही करेगा। इसके लिए कैंप व बाक्स लगाए जाएंगे।
जिले में हर घर को बिजली से रोशन करने के लिए दो साल पहले सौभाग्य योजना की शुरूआत हुई थी। इसके तहत करीब 7 हजार से अधिक मजरों को रोशन किया गया था। लगभग एक लाख सात हजार कनेक्शन वितरित किया गया था। योजना के तहत कुल 389 करोड़ का बजट स्वीकृ त हुआ था। लगभग आठ महीने पूर्व विभागीय अधिकारियों ने जिले को सौभाग्य घोषित कर दिया गया। इसके बाद कार्य भी ठप कर दिया गया। कनेक्शन वितरण का कार्य पर विराम लग गया था। ऐसे में कनेक्शन के लिए लोगों को उपकेंद्र व कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। मगर, कनेक्शन के इच्छुक उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें इसके लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन वितरण का कार्य फिर से शुरू हो गया है। विभाग की मानें तो कार्य भले ही ठप हो गया है। मगर कनेक्शन वितरण किया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को कनेक्शन लेने मेें मशक्कत नहीं करनी होगी। इस बारे अधीक्षण अभियंता एसडी सिंह ने बताया कि कनेक्शन के लिए उपकेंद्र पर काउंटर व शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कनेक्शन लिए नहीं, आ गया हजारों का बिल
शिवगढ़। बिजली विभाग की कारस्तानी से कठार गांव के लोग परेशान हैं। लोगों ने न तो कनेक्शन लिया है और न ही घर में मीटर लगा है। मगर हजारों रुपये बिल की रसीद उनके घर भेज दी गई। जबकि कनेक्शन के लिए ग्रामीणों को विभागीय कर्मचारी नियमों के दांवपेंच में उलझा रखा है। सालभर से ग्रामीण अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पट्टी तहसील के कठार गांव में सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकरण कार्य शुरू हुआ तो ग्रामीणों को कनेक्शन के लिए प्रेरित किया गया। गांव में पोल व तार दौड़ने लगा तो ग्रामीणों ने झटपट शुल्क जमा कर कनेक्शन के लिए पंजीकरण कराया। लगभग सालभर पहले विद्युतीकरण का कार्य भी पूरा हो गया। इसके बाद ग्रामीण कनेक्शन लेने के लिए कर्मचारियों से संपर्क शुरू किया। मगर विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उन्हें विभाग के नियमों के दांवपेंच में उलझाए रखा। मगर सालभर बाद भी उनके घर रोशन नहीं हो सके, अलबत्ता बिल हजारों का आ गया। बगैर बिजली के उपभोग के हजारों का बिल देख गांव के प्रहलाद, नीलम सिंह, छंग्गू सिंह, लालजी सिंह, हरिकेश सिंह, इनरौती, विमला देवी, बिटना देवी, शांति देवी, कमला, संगीमा, शंति, दौलत सिंह, गायत्री सिंह, रामजस सिंह सहित सैकड़ों लोग विभाग की इस कारस्तानी से परेशान हो है। इसे लेकर विभागीय अधिकारियों का चक्कर लगा रहे है। इस बारे में एसडीओ पट्टी ने बताया कि इस तरह की कोई भी जानकारी उनके पास नहीं है, इसकी जांच कराई जाएगी। बगैर बिजली के ही बिल आया है तो संशोधन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed