फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Saraf's family spends days in fear after receiving threat

Pratapgarh News: धमकी मिलने के बाद खौफ में बीत रहा सराफ के परिवार का दिन

Mon, 01 Apr 2024 03:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 01 Apr 2024 03:45 PM IST
विज्ञापन
Saraf's family spends days in fear after receiving threat
धमकी मिलने के बाद खौफ में बीत रहा सराफ के परिवार का दिन
विज्ञापन

- पिता की हत्या का आज भी परिवार को सालता है दर्द
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के छैवा पुल के पास पिता की हत्या कर जेवरात लूटने के बाद खौफ में जी रहे परिवार को मिली धमकी ने नींद उड़ा दी है। शिकायत के बाद भले ही पीड़ित सराफ के घर से लेकर दुकान तक आगे पीछे सुरक्षा में लगी है, लेकिन परिवार के लोग हर पल खौफ में जी रहे हैं।

रानीगंज के मिर्जापुर चौहारी निवासी बद्री प्रसाद सोनी से श्याम बिहारी गली से आभूषण लेकर घर लौटते समय नौ अक्तूबर 2017 की शाम को छैवा पुल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बद्री ने तिलई बाजार में वर्ष 1994 में आभूषण की दुकान खोल रखी थी। पिता की हत्या के बाद काफी दिनों तक दुकान बंद रही। मृतक के बेटे गोविंदा सोनी व गौतम सोनी ने साहस कर फिर से पिता के कारोबार को शुरू किया। घटना से खौफ में रहने वाले दोनों भाई कारोबार करने एक साथ जाते और घर लौटते हैं। भले ही पिता की हत्या व लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया था, लेकिन इस धमकी ने गोविंदा व गौतम के परिवार के आंखों की नींद एक बार फिर से उड़ा दी है। शिकायत के बाद पुलिस छानबीन भले ही कर रही है लेकिन दोनों भाई अंधेरा होने से पहले अपने घर पहुंच जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed