{"_id":"5e6bdea78ebc3ea7bf453b3b","slug":"sanskrit-board-exam-date-declared-exam-centers-not-decided-pratapgarh-news-ald2709024104","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित, परीक्षा केंद्रों का निर्धारण नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित, परीक्षा केंद्रों का निर्धारण नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19 मार्च से संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी, मगर अव्यवस्था का आलम यह है कि अभी तक परीक्षा केंद्रों का निर्धारण नहीं हो सका है। अभी तक उप्र माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी नहीं की गई है। ऐसे मेें इस बार भी अव्यवस्थाओं के बीच ही संस्कृत बोर्ड की परीक्षा होगी।
उप्र माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित प्रथमा से उत्तर मध्यमा स्तर तक की परीक्षाएं 19 मार्च से शुरू से हाेंगी। जिले में 5768 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष में 2488 परीक्षार्थी हैं, जबकि पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष में 1121 परीक्षार्थी हैं। इसी तरह उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष में 1277 परीक्षार्थी व उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष में 485 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विभागीय अधिकारी परीक्षा की तैयारी को लेकर जुटे हुए हैं। मगर मजे की बात यह है कि अब तक परीक्षा केंद्र तय नहीं हो सके हैं। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र को लेकर असमंजस में हैं। उन्हें किस परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देनी है, यह अब तक तय नहीं हो सका है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की विभागीय प्रक्रिया पूर्ण कर बोर्ड को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
मगर अब तक परीक्षा केंद्रों की सूची जारी नहीं हो सकी है। ऐसे में इस बार भी परीक्षा में अव्यवस्था होगी। परीक्षा प्रभारी उमाशंकर मिश्र ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की रिपोर्ट बोर्ड को भेजी गई है। जल्द ही परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होगी।
बढ़ी परीक्षार्थी की संख्या
पिछले शिक्षासत्र में 4054 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जबकि इस बार 5768 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। ऐसे में इस बार 1714 परीर्क्षी बढे़ हैं।