{"_id":"64f7488ad62dd65bad053957","slug":"sanitation-workers-united-against-online-attendance-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-3873-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में एकजुट हुए सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में एकजुट हुए सफाई कर्मचारी
Tue, 05 Sep 2023 08:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 05 Sep 2023 08:56 PM IST
विज्ञापन
सदर ब्लाॅक में विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीपीआरओ को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सफाई कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। मंगलवार को सदर ब्लाॅक के पुराने भवन में आयोजित विरोध प्रदर्शन में सफाई कर्मचारियों ने कहा कि जिले के अधिकांश सफाई कर्मचारी अफसरों की चाकरी में लगे हुए हैं। ऐसे में ऑनलाइन हाजिरी कैसे संभव है। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीपीआरओ को दिया।पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अयोध्या यादव ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को किसी भी दशा में ऑनलाइन हाजिरी स्वीकार नहीं है। जिला मंत्री रामयश कुरील ने कहा कि मोबाइल एप सेे काम नहीं करने पर कर्मचारी को अनुपस्थित मान लेना उनके साथ ज्यादती है। इस दौरान रमेश गौड़, कमलेश सरोज, बृजेश सरोज, करुणा शंकर, अरुण गौतम, प्रदीप सरोज, मनोज मौर्य, रामसमुझ यादव, प्रमोद नाई, मनोज सरोज सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।