{"_id":"5ce6edc4bdec2207272c4fbf","slug":"sangam-lal-created-history-in-five-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचों विधानसभाओं में बढ़त बना संगम लाल ने रचा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचों विधानसभाओं में बढ़त बना संगम लाल ने रचा इतिहास
Fri, 24 May 2019 12:51 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 24 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
संगमलाल गुप्ता
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के बीच दो दशक बाद जिले में भारतीय जनता पार्टी का परचम फिर लहराया है। अपना दल एस से प्रतापगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक संगमलाल गुप्ता प्रतापगढ़ के सांसद बन गए हैं। अब तक हुए लोकसभा चुनावों में सर्वाधिक 4,36,491 मत पाकर उन्होंने इतिहास रच दिया।
संगमलाल गुप्ता ने सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी को 1,17,952 मतों से हराया। तीन बार जिले की सांसद रहीं कांग्रेस की राजकुमारी रत्ना सिंह को एक बार फिर हार का सामना करते हुए तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया की नवगठित पार्टी जनसत्ता दल के प्रत्याशी एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी चौथे स्थान पर खिसक गए। कांग्रेस और जनसत्ता दल के प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई।
प्रतापगढ़ संसदीय सीट पर छठें चरण में 12 मई को हुए लोकसभा चुनाव के लिए महुली मंडी में गुरुवार की सुबह 8 बजे से मतों की गिनती भारी अव्यवस्था के बीच शुरू हुई। दो घंटे तक कोई परिणाम ही सामने नहीं आया। बाद में भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता ने पांचों विधानसभा में बढ़त बनाई तो फिर पीछे मुडक़र नहीं देखा। यहां तक कि कांग्रेस के गढ़ रामपुर खास में भी भाजपा प्रत्याशी ने भारी बढ़त बना ली।
विज्ञापन
जिसके चलते दूसरे प्रत्याशियों को हर राउंड में हार का सामना करना पड़ा। संगमलाल गुप्ता को कुल 4,36,491 वोट मिले। जबकि सपा-बसपा गठबंधन केे प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी 3,18,539 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
कांग्रेस की राजकुमारी रत्ना सिंह 77096 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। राजाभैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी 46,713 मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे।
मतगणना समाप्त होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता को प्रमाणपत्र दिया। मतगणना स्थल से बाहर निकलते ही प्रतीक्षा कर रहे समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया।
प्रत्याशियों को विधानसभा वार मिले मत
दल रामपुर खास सदर विश्वनाथगंज रानीगंज पट्टी
भाजपा 77683 91490 1,00876 80118 82416
बसपा 25605 69683 60141 73914 86155
कांग्रेस 44688 6884 7776 5180 12049
जनसत्ता 6375 8929 18408 6767 6186
एक नजर प्रत्याशियों को मिले वोटों पर
दल प्रत्याशी मिले मत
भाजपा संगमलाल गुप्ता 4,36,491
बसपा अशोक त्रिपाठी 318539
कांग्रेस रत्ना सिंह 77096
जनसत्ता अक्षय प्रताप सिंह 46713
रत्ना नहीं तोड़ पाईं हार का क्रम