फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   samajwadi party workers demonstrated against yogi gov

सपा प्रदेश अध्यक्ष को रायबरेली में रोकने पर सपाइयों का हल्लाबोल

Tue, 15 Sep 2020 12:28 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party workers demonstrated against yogi gov
मीराभवन स्थित सपा कार्यालय पर अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन देते सपाई के लोग। - फोटो : PRATAPGARH
-सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, आंबेडकर चौराहे पर लगाया जाम, नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

-सपा जिलाध्यक्ष को जेल भेजने के बाद विरोध-प्रदर्शन को लेकर सतर्क रहा प्रशासन
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ आ रहे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को रायबरेली में पुलिस के रोकने से नाराज सपाइयों ने सोमवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए आंबेडकर चौराहे पर जाम लगा दिया। प्रशासन बवाल की आशंका को देखते हुए अलर्ट रहा।
दलित महिला से मारपीट के मामले में सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव को जेल भेजे जाने की घटना के दो दिन बाद सोमवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम प्रतापगढ़ आ रहे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करने के साथ ही उन्हें दिवंगत सपा के पूर्व सांसद सीएन सिंह, जहीरुल हसन अच्छन मामा के परिवार के लोगों से मिलने का कार्यक्रम था। उनके साथ एमएलसी सुनील सिंह साजन, उदयवीर सिंह और वासुदेव यादव को भी आना था। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर सपाई उत्साहित थे। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं को पुलिस ने पहले लखनऊ में रोका। इसके बाद रायबरेली में हिरासत में लेकर गेस्ट हाउस में नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलने पर सपाई भड़क गए। सपा कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौराहे पर जाम लगा दिया। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक हो गई। इसके बाद सपाई सड़क पर बैठकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। बाद में पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा, एमएलसी वासुदेव यादव, पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह यादव मुन्ना, संजय पांडेय, भैयाराम पटेल, शांति सिंह, अनीस खान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्य, इरशाद सिद्दीकी, वासिक खान, गुलफाम, सुषमा पाल, विजय यादव , मनीष पाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में जिलाधिकारी को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम को शोकाकुल परिजनों से मिलने के लिए अनुमति देने, सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव पर दर्ज मुकदमे की न्यायिक जांच कराने, देवसरा के ब्लाक प्रमुखपति सभापति यादव, सपा नेता पप्पू यादव समेत 25 सपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों की न्यायिक जांच कराने के साथ ही उत्पीड़नात्मक कार्रवाई रोकने, जिले में आए दिन होने वाली हत्या, लूट की घटनाओं को रोकने के साथ ही किसानों को उचित मूल्य पर यूरिया उपलब्ध कराने की मांग शामिल थी। अतिरक्ति मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लेने केे बाद भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर विचार होगा। सपाइयों के प्रदर्शन को देखते हुए सुबह से ही फोर्स मुस्तैद रही।
जिले की सीमा पर सूख गई फूलों की माला
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के प्रतापगढ़ आने के कार्यक्रम को देखते हुए उनका जिले की सीमा पर स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में सपा नेता व कार्यकर्ता रानीगंज कैथौला पहुंचे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्य, जिला पंचायत सदस्य विजय यादव समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता फूल-माला लेकर पहुंचे थे। सुबह से वहां मौजूद नेताओं को उस समय निराश होना पड़ा जब पता चला कि प्रदेश अध्यक्ष को रायबरेली में रोक लिया गया है। काफी समय होने के साथ प्रदेश अध्यक्ष के लिए लाई गई फूलों की माला सूख गई।
महंगाई व किसानों की समस्याओं को लेकर भरी हुंकार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर महंगाई व किसानों की समस्याओं को लेकर लोहिनी वाहिनी, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड व सयुस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां सपाइयों ने जिलाधिकारी को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमे बढ़ती हुई महंगाई पर रोक लगाने, किसानों को यूरिया उपलब्ध कराने के साथ ही सपाइयों का उत्पीड़न बंद करने की मांग शामिल थी। प्रदर्शन में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष साजिद अली, लोहिया वाहिनी अध्यक्ष राजू यादव, शकील अहमद, महेंद्र यादव, गिरीश मौर्य, सद्दाम हुसैन, अतुल यादव, संजय यादव, रामचंद्र वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

सपाइयों के बवाल से निपटने को अलर्ट रही फोर्स, मुकदमा दर्ज करने की तैयारी
सपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन के दौरान सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव को जेल भेजने व देवसरा प्रमुखपति सभापति यादव समेत कार्यकर्ताओं के खिलाफ होने वाली कार्रवाई को लेकर सपाइयों के बवाल की आशंका थी। इसके चलते भारी संख्या में फोर्स तैनात रही। पूर्व सांसद सीएन सिंह के आवास, मीराभवन सपा कार्यालय और पटखौली में अच्छन मामा के घर पर फोर्स मुस्तैद रही। जेल तिराहे पर भी भारी संख्या में पुलिस लगाई गई थी। अंबेडकर चौराहे पर सपाइयों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासनिक अमला अब मुकदमा लिखाने की तैयारी में है। प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने कोरोना महामारी की गाइड लाइन का उल्लंघन किया है।

अंबेडकर चौराहे पर जाम लगाये सपा कार्यकर्ताओं को उठाती पुलिस।

अंबेडकर चौराहे पर जाम लगाये सपा कार्यकर्ताओं को उठाती पुलिस।- फोटो : PRATAPGARH

अंबेडकर चौराहे से जुलूस निकाल प्रदर्शन करते सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता।

अंबेडकर चौराहे से जुलूस निकाल प्रदर्शन करते सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed