फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Salvage suit claiming the state topper

वाद निस्तारण में प्रदेश में अव्वल रहने का दावा

Sun, 07 Dec 2014 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Dec 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
Salvage suit claiming the state topper

विज्ञापन
प्रतापगढ़। राष्ट्रीय मेगालोक अदालत में 1,50,923 वादों के निस्तारण करते हुए प्रदेश में अव्वल रहने का दावा किया है। इन वादों के निस्तारण से लगभग ढाई लाख लोगों के लाभान्वित होने की बात कही है।

शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत में देर रात तक जुटाए गए आंकड़ों के  बाद इनकी संख्या बढ़कर 1,50,923 हो गई है। वादों का निस्तारण देर रात तक किया गया। शनिवार शाम तक अधिकारी कुल वादों के निस्तारण का आंकड़ा नहीं ले सके थे। वे यह तो मान रहे थे कि एक लाख से अधिक वादों का निस्तारण हुआ लेकिन निश्चित संख्या की गिनती नहीं हो सकी थी क्योंकि जिन लोगों ने पंजीकरण करा लिया था उनके वाद निस्तारित करने का सिलसिला देर रात तक जारी था। यह स्थिति केवल जिला स्तर पर ही नहीं बल्कि तहसीलों में भी रही।
विज्ञापन


शासकीय अधिवक्ता राजस्व विवेक उपाध्याय ने दावा किया कि पूरे प्रदेश में सबसे अधिक वादों का निस्तारण प्रतापगढ़ में हुआ है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के आयोजन से जिले के लगभग ढाई लाख लोग लाभान्वित हुए हैं। राष्ट्रीय मेगालोक अदालत की सफलता पर जिला जज उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अनंत देव, न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं का आभार ज्ञापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed