{"_id":"5828be8e4f1c1bf47eb3cd35","slug":"sale-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी बंद रहीं कस्बे की अधिकतर दुकानें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी बंद रहीं कस्बे की अधिकतर दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 14 Nov 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
problem
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में दूसरे दिन भी अधिकतर दुकानें बंद रहीं। चर्चा यही रही कि बाजार में एसटीएफ और सेल टैक्स की टीम घूम रही थी। दुकानदार दुकानों के इर्द-गिर्द घूमते रहे, लेकिन दुकान खोलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। शनिवार को भी इसी सूचना के चलते दुकानें बंद हो गई थीं।
कस्बे में दो दिन से सेल टैक्स की टीम और एसटीएफ के आने की सूचना पर सर्राफ दुकानदारों ने दुकानें बंद रखी हुई हैं। उन्हें इस बात की सूचना है कि अगर उनकी दुकान में सोना और पुराना कैश मिला तो उन पर कार्रवाई हो सकती है। दरअसल सोने की असली कीमत 30 हजार प्रति 10 ग्राम के आसपास है, लेकिन इसे 37 से 38 हजार रुपये तक बेचा जा रहा है। यही नहीं कहीं-कहीं तो 10 ग्राम सोने का रेट 60 हजार रुपये तक लिया जा रहा है। यानी जो भी व्यक्ति कालाधन रखा हुआ है वह सोने में फांसा रहा है। उसे तो गया धन आधा ही सही की तर्ज पर इसे सफेद करना है। हालांकि अब तक कोई छापेमारी नहीं हुई लेकिन इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। दुकानें भी लोगों ने बंद कर रखी हैं।