फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Saint Anthony's dominance in junior and DAV in senior category

जूनियर में संत एंथोनी व सीनियर वर्ग में डीएवी का दबदबा

Sat, 07 Sep 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Saint Anthony's dominance in junior and DAV in senior category
स्टेडियम में आयोजित जनपदीय माध्यमिक प्रतियोगिता में फाइनल खेलतीं संत एंथोनी व डीएवी कॉलेज की टी - फोटो : PRATAPGARH
शुक्रवार को जिला स्टेडियम में जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय फुटबाल 14 एवं 19 वर्षीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। फाइनल मैच में जूनियर वर्ग में संत एंथोनी व सीनियर वर्ग में डीएवी की टीम का दबदबा रहा। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी केपी सिंह ने किया।
क्रीड़ा अधिकारी केपी सिंह व क्रीड़ा समिति के सचिव त्रिलोचन सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। जूनियर वर्ग का फाइनल मैच डीएवी इंटर कॉलेज व संत एंथोनी इंटर कालेज के मध्य हुआ। रोमांचक मुकाबले में संत एंथोनी ने डीएवी को 2-0 गोल से पराजित किया। वहीं सीनियर वर्ग का फाइनल मैच डीएवी इंटर कालेज प्रतापगढ़ व संत एंथोनी के बीच हुआ।
विज्ञापन

जिसमें डीएवी इंटर कालेज ने संत एंथोनी को 1-0 से करारी शिकस्त दी। प्रतियोगिता में केपी इंटर कालेज, तिलक इंटर कालेज, मार्डन साइंस, कुंडा टीपी इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, संत एंथोनी सहित छह टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य अवधेश कुमार विश्वकर्मा रहे। इस अवसर पर डा. धीरेंद्र प्रताप सिंह, कुमार गौरव, प्रभात श्रीवास्तव, पप्पू, रमेश, लल्लू सिंह, दिनेश पांडेय, मो. खालिद, राजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 सितंबर तक करें आवेदन
प्रतापगढ़। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज राज्य स्तरीय परीक्षा तथा राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 26 सितंबर तक कर सकते हैं। फार्म शहर स्थित राजकीय इंटर कालेज में उपलब्ध है। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक ने दी।

स्टेडियम में आयोजित जनपदीय माध्यमिक फुटबाल प्रतियोगिता में विजेता डीएवी कॉलेज की टीम।

स्टेडियम में आयोजित जनपदीय माध्यमिक फुटबाल प्रतियोगिता में विजेता डीएवी कॉलेज की टीम।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed