{"_id":"5797ac0d4f1c1bc80a21e9fa","slug":"sahaj-janseva-kendra","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर 2016 तक सभी ग्राम पंचायतों में खुलेंगे सहज जनसेवा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर 2016 तक सभी ग्राम पंचायतों में खुलेंगे सहज जनसेवा केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 27 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव के लोगों को अब किसी भी विभाग में शिकायत करने के साथ ही किसी भी प्रकार का प्रमाणपत्र बनवाने के लिए कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के सात दिन बाद उन्हें प्रमाणपत्र मिल जाएगा। दिसंबर 2016 तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों में सहज जनसेवा केंद्र खुल जाएंगे। सहज जनसेवा केंद्रों से अभी तक 26 सेवाएं मिल रही थी, जो दिसंबर 2016 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। इसमें पेंशन, शिकायत, प्रमाणपत्र के साथ ही घर बैठे रोजगार के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।
ग्रामीण इलाकों में ऑनलाइन सेवा मुहैया कराने के लिए अब प्रत्येक ग्राम पंचायत में जनसेवा केंद्र खोले जाएंगे। जिले के 1255 ग्राम पंचायतों में 655 ग्राम पंचायतों में यह केंद्र खुल चुके हैं। जबकि 600 ग्राम पंचायतों में जनसेवा केंद्र दिसंबर 2016 तक खोलने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक जनसेवा केंद्रों पर सिर्फ 26 सेवाओं का लाभ आम जनता उठा सकती थी, मगर दिसंबर 2016 से 90 सेवाओं का लाभ घर बैठे मिलेगा। नई सेवाओं में वृद्धापेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, राशन कार्ड, शिकायत, रोजगार के लिए आवेदन, पैन कार्ड, आधारकार्ड के साथ ही आयकर जमा करने की छूट होगी। कोई भी आवेदन करने के लिए व्यक्ति को सिर्फ बीस रुपये देना होगा। व्यक्ति को तात्कालिक लाभ पहुंचाने के लिए सिर्फ सात दिन का समय लगेगा। ऑनलाइन सेवाओं को तेज करने के लिए सभी तहसीलों और कार्यालयों को अपडेट किया जा रहा है। ई-डिस्ट्रिक मैनेजर पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि जनता को किसी योजना की जानकारी करना हो या लाभ उठाना हो तो वह सीधे गांव में खुले जनसेवा केंद्र से लाभ उठा सकता है। जनता की समस्याओं को कम करने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है।