{"_id":"972fee42c7b683ea4cc85447c58da49d","slug":"saftin-to-fall-into-the-woman-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साफ्टीन में फंसने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साफ्टीन में फंसने से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 24 Mar 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
गांव की एक महिला साफ्टीन में फंसकर घायल हो गई। इलाज के लिए इलाहाबाद ले जाते समय उसकी मौत हो गई। कल्लू गुप्ता ने घर के बाहर राइस मिल खोल रखी है। मंगलवार दोपहर कल्लू आटा चक्की चला रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी राजकुमारी (48) किसी काम से वहां चली गई। इस बीच उसकी साड़ी साफ्टीन में फंस गई। शोर पर कल्लू मशीन बंद कर दिया। इसके बाद साफ्टीन में फंसी राजकुमारी को निकाला जा सका।
खून से लथपथ महिला को परिजन जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख इलाहाबाद में इलाज कराने की सलाह दी। इलाहाबाद ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। यह खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूछताछ की।