{"_id":"64c924afe6a1aa027d053334","slug":"safai-karamcharis-asked-for-salary-before-the-fifth-date-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-2396-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सफाई कर्मचारियों ने पांच तारीख के पहले मांगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सफाई कर्मचारियों ने पांच तारीख के पहले मांगा वेतन
Tue, 01 Aug 2023 08:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 01 Aug 2023 08:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। उप्र ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बीएल पटेल और जिला मंत्री अनिल कुमार गौतम ने नवागत डीपीआरओ आलोक कुमार सिन्हा से मुलाकात कर महीने की पांच तारीख के पहले वेतन की मांग की। संघ के नेताओं का आरोप है कि वेतन मिलने का कोई समय नहीं है, इससे कर्मचारियों को परेशान होना पड़ता है। उन्होंने महिला कर्मचारियों की तैनाती पांच किमी की परिधि में करने और बकाया एरियर भुगतान की भी मांग की है। संवाद