{"_id":"5d867a5a8ebc3e01783416be","slug":"sadar-by-election-was-held-administration-in-action-pratapgarh-news-ald255558347","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर उपचुनाव का बजा डंका, एक्शन में प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर उपचुनाव का बजा डंका, एक्शन में प्रशासन
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता की घोषणा के बाद अम्बेडकर चौराहे पर लगी होर्डिग्स हटाते पालिका कर्मी।
- फोटो : PRATAPGARH
शनिवार को सदर विधानसभा के उपचुनाव का डंका बजते ही जिला प्रशासन एक्शन में आ गया। अधिसूचना जारी होने की जानकारी होते ही जिला प्रशासन और नगर पालिका ने शहर में नेताओं की लगी होर्डिंग और बैनर को उतारने का अभियान चलाया। जगह-जगह बैनर और होर्डिंग उतरवाए गए।
सदर विधायक रहे संगमलाल गुप्ता के सांसद चुने जाने से खाली हुई सदर विधानसभा के लिए 21 अक्तूबर को मतदान और 24 अक्तूबर को मतगणना होगी। शनिवार को सदर विधानसभा उपचुनाव की घोषणा की घोषणा होते ही जिला प्रशासन एक्शन में आ गया। शहर और सदर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले टाउन एरिया में होर्डिंग और बैनर हटाने का अभियान चला।
शहर के अंबेडकर चौराहा, ट्रेजरी चौराहा, राजापाल चौराहा, चौक, भगवाचुंगी पर नेताओं की लगी बड़ी-बड़ी होर्डिंग उतारी जाने लगी। नगरपालिका कर्मियों के इस अभियान में एसडीएम सदर और तहसीलदार ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
इधर उपचुनाव की घोषणा होते ही चुनाव लड़ने की तैयारी करने वाले नेताओं की भाग-दौड़ बढ़ गई है। अभी तक होर्डिंग और बैनर से लड़ने वाले भावी प्रत्याशी समर्थकों के साथ मठाधीशों से संपर्क करने में जुट गए हैं।

आदर्श आचार संहिता की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यालय पर लगी होर्डिग्स को हटवाने पहुंचे पालिका कर?- फोटो : PRATAPGARH