फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Rural court to be set up soon in Patti: Moti Singh

पट्टी में जल्द स्थापित होगा ग्रामीण न्यायालय : मोती सिंह 

Thu, 21 Feb 2019 12:03 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 Feb 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rural court to be set up soon in Patti: Moti Singh
शपथग्रहण - फोटो : प्रतापगढ़
 बार एसोसिएशन पट्टी के शपथ ग्रहण समारोह पर कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने पांच लाख रुपये विधायक निधि से संघ में देने की घोषणा करते हुए पट्टी में जल्द ही ग्रामीण न्यायालय की स्थापना का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


उन्होंने तहसील के अधिकारियों को अधिवक्ताओं से समवन्य स्थापित कर काम करने की नसीहत देते हुए कहा कि यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो वह अधिवक्ताओं के साथ खड़े होंगे। उन्होंने पुलवामा की घटना पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि इस घटना ने देश को आहत कर रखा है।
विज्ञापन


इससे प्रधानमंत्री भी दुखी हैं। इस घटना को अंजाम देने वाले पड़ोसी देख को सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने पट्टी के नागरिकों से अपील की कि इस आतंकी हमले में शहीद सैनिकों के परिवारों को आर्थिक मदद भेजकर उन्हें संबल प्रदान करें। अधिवक्ताओं की दीवानी न्यायालय की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि इसे वह जल्द पूरा कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए तहसील परिसर में ही भवन व भूमि तहसील प्रशासन उपलब्ध कराएगा। एक ही परिसर में रहने से उसका लाभ अलग ढंग से मिलता है तथा काम में सहूलियत भी रहती है। कार्यक्रम की शुरुआत में बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राधारमण मिश्र, महामंत्री डा. वीरेंद्र यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चिंतामणि शर्मा, उपाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, मानस त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष उमेश त्रिपाठी, प्रकाशन मंत्री रामलाल, आय-व्यय निरीक्षक रवि सिंह समेत पदाधिकारियों को एल्डर कमेटी के अध्यक्ष राजकिशोर त्रिपाठी द्वारा शपथ दिलाई गई।


काबीना मंत्री मोती सिंह ने नवनिर्मित बार भवन का लोकापर्ण भी इस मौके पर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार अध्यक्ष राधारमण मिश्र संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता राम गुलाब सिंह ने किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष खेदनलाल, विनोद पांडेय, पंकज सिंह उर्फ राजू, अनिल सिंह, अशोक सिंह, हरि शंकर सिंह, वंश बहाुदर सिंह, तेज बहादुर सिंह, मुनौव्वर हुसैन, सुरेश सिंह राठौर, सुरेश सिंह, श्रीकृष्ण ओझा,शीतला सिंह समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed