{"_id":"022cbbda4ab9048e21f736e1bcf4aea5","slug":"rural-anehra-vote-boycott-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान का बहिष्कार करेंगे अनेहरा के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान का बहिष्कार करेंगे अनेहरा के ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 19 Sep 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। मतदाता सूची से सैकड़ों लोगों के नाम कटने को लेकर रामपुर के अनेहरा गांव में भारी आक्रोश है। शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय अनेहरा में इसे लेकर ग्रामीणों ने बैठक की। इस दौरान सभी ने पंचायत चुनाव में मतदान बहिष्कार करने का निर्णय लिया।
अनेहरा गांव के तमाम लोगों ने मतदाता सूची में नाम बढ़वाने क लिए फार्म भरा था। सूची जारी हुई तो उन्हें पता चला कि गांव के करीब 300 नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं। यह देख सभी अवाक रह गए। मामले की शिकायत ग्रामीणों ने डीएम से भी की, मगर इस ओर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। उपेक्षा से नाराज ग्रामीणों ने अनेहरा प्राथमिक विद्यालय में बैठक की।
सुशील सरोज, छगन सरोज, जगन्नाथ, राजेन्द्र प्रसाद, नोखेलाल, राजेश सरोज, धीरेन्द्र यादव, शेष कुमार आदि ने इसे लेकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि वोटर लिस्ट से गायब नाम शामिल नहीं किए गए तो वे वोटिंग का बहिष्कार करेंगे। इसी तरह विकास खंड के कालाकांकर मुरस्सापुर गांव निवासी सुरेश यादव ने डीएम को शिकायती पत्र दिया है। उसका आरोप है कि 135 नाम बढ़ाने के लिए बीएलओ ने सूची तैयार की। इसकी जांच हुई। जांच में सही पाए जाने के बाद भी नाम नहीं बढ़ाए गए।