फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ruckus in Lalganj, stone pelt, police vandalized

सरेबाजार युवक को दौड़ाकर पीटा, फायरिंग कर मचाई दहशत

Thu, 29 Aug 2019 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in Lalganj, stone pelt, police vandalized
लालगंज कोतवाली के बीजूमऊ में दो पक्षों में विवाद के दौरान पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों द्वारा तोड़? - फोटो : PRATAPGARH
सरेबाजार युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने व फायरिंग की घटना के बाद पुलिस की खामोशी से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार शाम जमकर बवाल काटा। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। जिससे सिपाही घायल हो गया। पथराव से डायल 100 की बोलेरो व एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। बवाल की खबर मिलने पर कई थानों की फोर्स लेकर सीओ लालगंज मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के बीजूमऊ निवासी विजय पटेल बुधवार की शाम प्राथमिक विद्यालय के करीब साप्ताहिक बाजार में सामान खरीदने आया था। उसका आरोप है कि कोटेदारी व प्रधानी के चुनाव की रंजिश के चलते ग्राम प्रधान अभिषेक मिश्र अपने 20-25 साथियों के साथ बाजार में पहुंचे। सरेबाजार उसे पकड़कर पीटने लगे। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर फायरिंग करने लगे। 12 राउंड से अधिक फायरिंग की। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। इस बीच विजय के परिजन भी दौड़ पड़े।
विज्ञापन

ग्रामीणों को आते देख प्रधान समेत उसके साथी फायरिंग करते हुए चले गए। घटना के बाद लोग आक्रोशित हो उठे। लोग पुलिस को सूचना देने के लिए लगातार फोन लगा रहे थे, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। घायल विजय को लेकर परिजन सीएचसी लालगंज भागे। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। दूसरी ओर काफी देर बाद डायल 100 की बोलेरो से पुलिसकर्मी पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने पुलिस को देखते ही दौड़ा लिया और पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथराव से एक सिपाही घायल हो गया। लोगों का गुस्सा देख पुलिसकर्मी वाहन लेकर भागे। पथराव में डायल 100 की बोलेरो के शीशे टूट गए। एंबुलेंस भी ग्रामीणों के गुस्से का शिकार हो गई। बवाल की सूचना मिलने पर सीओ रमेश चंद्र कई थानों की फोर्स लेकर पहुंचे। सीओ ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
जिसके बाद लोग अपने घर चले गए। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई। सीओ ने बताया कि पंचायत चुनाव की रंजिश व कोटे के विवाद को लेकर मारपीट व फायरिंग होने की बात सामने आ रही है। सिपाही मामूली रूप से चुटहिल हुआ है। बवाल करने वाले लोगों का भी बख्शा नहीं जाएगा।
बाजार में मच गई भगदड़
सरेबाजार करीब आधे घंटे तक रंजिश में विजय की पिटाई हमलावर करते रहे। उसे लात घूंसों के साथ ही लाठी डंडे से पीटा जाता रहा। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। लोग अपने सामान समेटने लगे। सरेआम हो रही गुंडई से हर कोई खौफजदा दिखा। घटना के बाद बाजार बंद कर दुकानदार चले गए।

पुलिस की खामोशी से बढ़ा बवाल
लालगंज कोतवाली के बीजूमऊ में मारपीट व फायरिंग की जानकारी लोगों ने लालगंज पुलिस के साथ ही रानीगंज कैथौला पुलिस को दी। इसके बाद भी समय से पुलिस नहीं पहुंची। डायल 100 पहुंची लेकिन पुलिसकर्मी हमलावरों की धरपकड़ के बजाय सड़क पर ही खड़े होकर मामले की जानकारी करने लगे। जिससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पथराव में कई राहगीर भी चुटहिल हो गए। हालांकि बुजुर्ग लोगों ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed