{"_id":"5f723aa78ebc3e9bb350af0f","slug":"ruckus-by-advocates-from-co-pratapgarh-news-ald287545615","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ से नाराज अधिवक्ताओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ से नाराज अधिवक्ताओं का हंगामा
विज्ञापन
लालगंज तहसील में सीओ जगमोहन सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते अधिवक्ता।
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीओ की कार्यप्रणाली से नाराज अधिवक्ताओं ने सोमवार को तहसील में हंगामा किया। कमिश्रर व डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर सीओ को हटाने की मांग की।
लालगंज तहसील में सोमवार को संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल तिवारी महेश की अगुवाई में अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए एसडीएम कोर्ट के सामने पहुंचे। उनका आरोप था कि लालगंज के सीओ जगमोहन सिंह पीड़ितों की सुनवाई नहीं करते।
उनका बात करने का तरीका आपत्तिजनक है और वह दफ्तर में आने-जाने वाले फरियादियों से दुर्व्यहार करते हैं। वकीलों के साथ भी उनका रवैया ठीक नहीं है। वहीं अनुशासनहीनता के आरोप में जिले से निलंबित किए गए एसडीएम विनीत उपाध्याय पर मुकदमा दर्ज करने की मांग भी अधिवक्ताओं ने की। उनका कहना था कि लालगंज में तैनाती के दौरान वकीलों के ऊपर सरकारी रायफल तानने के मामले में दोषी एसडीएम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
संयुक्त अधिवक्ता संघ की ओर से इन मांगों से संबंधित कमिश्रर व डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राम नारायण को सौंपा गया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल, उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, विनय शुक्ल, रामकुमार पांडेय, देवी प्रसाद मिश्र, टीपी यादव, संतोष पांडेय, अखिलेश श्रीवास्तव, अनूप पांडेय, राजेंद्र मिश्र, संतोष सिंह, संजय सिंह, राजीव तिवारी, प्रभात श्रीवास्वत, विनोद शुक्ल, हरिशंकर द्विवेदी, मनोज शुक्ला, दिनेश मिश्र, शिवनारायण शुक्ल, मनीष तिवारी आदि मौजूद रहे।