{"_id":"64457c62385b046570097df4","slug":"rosewood-tree-fell-due-to-storm-in-alapur-market-highway-stalled-for-half-an-hour-pratapgarh-news-c-3-1-111558-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: आलापुर बाजार में आंधी से गिरा शीशम का पेड़, आधे घंटे ठप रहा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: आलापुर बाजार में आंधी से गिरा शीशम का पेड़, आधे घंटे ठप रहा हाईवे
Mon, 24 Apr 2023 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ -प्रयागराज हाईवे पर रविवार की शाम अचानक बदले मौसम के बीच आंधी से आलापुर बाजार में शीशम का पेड़ गिर पड़ा। इससे आधे घंटे तक आवागमन ठप होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। नवाबगंज पुलिस के पेड़ हटवाने के बाद आवागमन सामान्य हो सका। इस दौरान बिजली भी गुल रही।
रविवार सुबह से तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर रखा था। हालांकि पुरवा हवा चलने के कारण मौसम में नमी थी। शाम को अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए। तेज हवाओं को चलता देख लोग अपना सामान सुरक्षित करने लगे। दुकानदार भी दुकान का सामान समेटने लगे।
परियावां संवाददाता के अनुसार करीब सवा पांच बजे आई आंधी में लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर आलापुर बाजार में ग्रामीण बैंक के सामने शीशम का पेड़ गिर पड़ा। हाईवे पर पेड़ गिरने से हाईवे की दोनों सड़कों पर लंबा जाम लग गया। पेड़ हटने के बाद आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन
आंधी आने के पहले ही शहर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। करीब एक घंटे बाद आंधी बंद होने पर आपूर्ति बहाल की गई। मौसम बदलने के बाद लोगों को राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना का कहना है कि करीब पांच दिनों तक ऐसे ही हालात बने रहेंगे। बूंदाबांदी संग बारिश भी हो सकती है।