{"_id":"5e4300198ebc3ee59f228f09","slug":"ros-will-be-installed-in-schools-children-will-study-in-fan-air-pratapgarh-news-ald268230042","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में लगेंगे आरओ, पंखे की हवा में पढ़ाई करेंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में लगेंगे आरओ, पंखे की हवा में पढ़ाई करेंगे बच्चे
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में आयोजित आपरेशन कायाकल्प नगरीय कार्यशाला में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकार?
- फोटो : PRATAPGARH
जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में बच्चों को शुद्ध पानी मुहैया कराने के लिए आरओ लगवाया जाएगा। सभी स्कूलों में पंखे लगवाने के साथ ही छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत मंगलवार को आयोजित कार्यशाला में सीडीओ डा. अमितपाल शर्मा ने डीपीआरओ, बीएसए, सीएमओ को निर्देशित किया कि वह स्कूलों में बेहतर माहौल तैयार करने के लिए जुट जाएं। उन्होंने 14वें वित्त आयोग की धनराशि को स्कूलों के विकास में ही खर्च करने को कहा है।
मंगलवार को शहर के जिला पंचायत सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आपरेशन कायाकल्प की एक दिनी कार्यशाला का आयोजन कर स्कूलों की दशा सुधारने पर मंथन किया गया। कार्यशाला में बीडीओ, खंड शिक्षा अधिकारी, प्रधान के साथ ही विभिन्न विभागों के अफसरों का जमावड़ा हुआ। सीडीओ डा. अमितपाल शर्मा ने माइक संभालते ही स्कूलों की दशा पर चिंता जताते हुए सुधारने के लिए बीएसए और डीपीआरओ को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि चौदहवें वित्त आयोग के तहत ग्राम पंचायतों को मिली संपूर्ण धनराशि स्कूलों के स्थल विकास पर खर्च की जाएगी।
स्कूलों को कंपोजिट ग्रांट के तहत जो धनराशि मिली है, उसका भी उपयोग स्कूलों की सुंदरता सुधारने में खर्च होगा। स्कूलों में स्मार्ट क्लास और प्रोजेक्टर लगाया जाए, जिसमें दोपहर बाद बच्चों को चलचित्र दिखाए जाएं। एमडीएम गुणवत्तायुक्त बनाने और शिक्षकों के अवकाश लेने की व्यवस्था बनाने को कहा है।
विज्ञापन
सीडीओ ने कहा कि मैंने जिस स्कूल का निरीक्षण किया, उसमें 20 प्रतिशत ही बच्चे उपस्थित मिले। उन्होंने कहा कि अब ऐसा नहीं चलेगा। टीचर चाहे बच्चों को घर बुलाने जाएं या फर्जी नाम हटाएं। मगर अब बच्चों की उपस्थिति 80 से प्रतिशत कम होने पर सीधे कार्रवाई होगी। डीएम मार्कण्डेय शाही ने भी सीडीओ के फैसले पर मुहर लगा दी। कार्यशाला में डायट प्राचार्य मो. इब्राहिम, डीडीओ सुदामा प्रसाद, पीडी आरसी शर्मा,सीएमओ डा. एके श्रीवास्तव, रामेश्वर तिवारी, डीपीआरओ लालचंद्र गुप्ता, बीएसए अशोक कुमार सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
स्कूल के बगल बने स्टेडियम
मनरेगा से ग्राम पंचायतों में बनने वाले स्टेडियम को स्कूल के बगल बनाने का फैसला लिया गया है। सीडीओ ने सुझाव दिया कि अगर स्कूल के बगल स्टेडियम बन जाए तो स्कूल के बच्चों के साथ ही गांव के बच्चों के काम आएगा। फिलहाल यह पहल कितनी सार्थक होगी यह तो समय बताएगा।
इटवा के तीन बच्चों को मिला है स्वेटर
जिले के सभी बच्चों को स्वेटर वितरित करने के दावे की मंगलवार को उस समय कलई खुल गई जब मंगरौरा विकास खंड के इटवा गांव के प्रधान डीएम के सामनते खड़े हुए। उन्होंने बताया कि हमारे गांव के मिडिल स्कूल में अभी तक सिर्फ तीन बच्चों को स्वेटर मिला है, बाकी सब इंतजार कर रहे हैं। हालांकि बीएसए ने सफाई दी कहि बड़े बच्चों के लिए स्वेटर मंगाए गए हैं।