फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Room to be built in GIC in the name of Munshi Premchand

मुंशी प्रेमचंद के नाम पर जीआईसी में बनेगा कक्ष : डीएम

Mon, 31 Jul 2023 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 31 Jul 2023 09:26 PM IST
विज्ञापन
Room to be built in GIC in the name of Munshi Premchand

विज्ञापन
जयंती पर कॉलेज में आयोजित किया गया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। शहर के जीआईसी में मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर सोमवार नमन कर उनके व्यक्तित्व को याद किया गया। मुख्य अतिथि डीएम प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि जीआईसी में प्रेमचंद ने अध्यापन कार्य किया था। उन्होंने एक कक्ष की स्थापना करके मुंशी प्रेमचंद की स्मृतियों को सहेजने के लिए प्रधानाचार्य को निर्देश दिए।यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि छात्र-छात्राओं को महान विभूतियों के व्यक्तित्व एवं रचनाओं के बारे में बताएं। जिससे नई पीढ़ी प्राचीन रचनाकारों से परिचित हो सकें। जीआईसी से सामने स्थित पार्क में खुले में स्थापित प्रतिमा देखकर डीएम नाराज हुए और प्रधानाचार्य से शेड बनवाने को कहा है।

साहित्यकार डॉ. दयाराम मौर्य ने कहा कि आज समय की जरूरत है कि हम मुंशी प्रेमचंद के बताए के आदर्शों पर चलें। उनकी रचनाओं का अध्ययन करके समाज में फैली कुरीतियों को दूर करें। जिससे समाज को एक नई दिशा और दशा मिल सकें। इस दौरान डीआईओएस सरदार सिंह, जीआईसी प्रधानाचार्य राज कुमार सिंह, विंध्याचल सिंह, समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने मुंशी प्रेमचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में मो. अनीश, राजीव कुमार आर्य, प्रेम त्रिपाठी, बृजेश मिश्र, आनंद मोहन ओझा, अशोक श्रीवास्तव, गयासुद्दीन, मुकेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed