फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Room at centers, furniture problem, testers over capacity

केंद्रों पर कहीं कमरे, फर्नीचर की दिक्कत, कहीं क्षमता से अधिक परीक्षार्थी

Mon, 01 Feb 2021 12:26 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Room at centers, furniture problem, testers over capacity
Room at centers, furniture problem, testers over capacity
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में जारी परीक्षा केंद्रों की सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है। ऑनलाइन केंद्र निर्धारण प्रक्रिया पूरी तरह फेल हो गई है। तीन दिन के भीतर प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों पर ढाई सौ से अधिक आपत्तियां आईं हैं। इसमें 35 प्रतिशत आपत्तियां परीक्षा केंद्रों पर क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों को लेकर हैं। 30 जनवरी के बाद आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए जिले में बोर्ड द्वारा 190 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों पर आपत्तियां मांगी गईं हैं। चार दिन से लगातार डीआईओएस कार्यालय में आपत्तियां आ रहीं हैं। अब तक ढाई सौ से अधिक आपत्तियां आ चुकी हैं। ऑनलाइन केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया में इस बार बड़ी खामी सामने आई है। 35 फीसदी आपत्तियां परीक्षा केंद्रों पर क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों की हैं।
विज्ञापन

स्वामी करपात्री इंटर कॉलेज रानीगंज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसे संकलन केंद्र भी बनाया जाता है। परीक्षा केंद्र की क्षमता से 200 अधिक परीक्षार्थी इस बार यहां बढ़ गए हैं। विद्यालय में कमरे तो पर्याप्त हैं, मगर फर्नीचर की दिक्कत है। बृजेंद्र मणि इंटर कॉलेज कोहड़ौर में 187 परीक्षार्थी अधिक हैं। यहां भी कमरों की दिक्कत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह चंद्रिका इंटरमीडिएट कॉलेज संडवाचंद्रिका में क्षमता से 140 परीक्षार्थी अधिक हैं। यही हाल मथुरा प्रसाद इंटर कॉलेज चिलबिला का है। यहां क्षमता से 100 परीक्षार्थी अधिक हैं। इसके अलावा 40 फीसदी आपत्तियां केंद्र न बनाए जाने को लेकर हैं।

संचालकों का दावा है कि उनके विद्यालय सभी संसाधनों से युक्त हैं, इसके बाद भी उन्हें परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर रखा गया है। 25 प्रतिशत आपत्तियां परीक्षा केंद्र दूर बनाने को लेकर हैं। डीआईओएस कार्यालय में आपत्तियों को ऑनलाइन किया जा रहा है। डीआईओएस सवर्दानंद ने बताया कि 30 जनवरी तक आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद टीम स्थलीय निरीक्षण कर इसकी जानकारी बोर्ड को देगी। इसके बाद परीक्षा केंद्रों की सूची पर अंतिम मुहर लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed