फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   roof of the shop blew off due to the explosion of the steam furnace

Pratapgarh : स्टीम भट्टी के फटने से दुकान की छत उड़ी, तेज धमाके से सहमे लोग, मलबे 50 मीटर दूर जा गिरे

Sat, 10 Feb 2024 04:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 Feb 2024 04:58 PM IST
सार

स्टीम भट्टी के फटने की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई पड़ी। उसके मलबे 50 मीटर दूर तक जाकर गिरे। धमाके की आवाज सुनकर लोग सहम गए। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। 

विज्ञापन
roof of the shop blew off due to the explosion of the steam furnace
स्टीम भट्टी के फटने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कधई थाना क्षेत्र के दीवानगंज बाजार में बेलखरनाथ रोड पर दुलापुर गांव निवासी राजबहादुर यादव ने खोवा बनाने की दुकान खोल रखी है। जिसमें बड़ी मात्रा में भाप से खोया बनाया जाता है। लोगों का दूध लेकर के खोया बनाकर बेचने का काम काफी दिनों से राजबहादुर यादव कर रहे हैं। शनिवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे भट्टी अचानक फट गई। धमाका इतनी जोर हुआ कि छत उड़ गई। धमाके की आवाज एक किलोमीटर दूर से तक सुनाई पड़ी।

विज्ञापन



घटना के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। लोगों ने बताया कि इस भट्टी के द्वारा बनाए जाने वाला खोया बहुत जल्दी तैयार हो जाता है। भट्टी पुरानी होने व तापमान अधिक होने के कारण अचानक दुर्घटना हो गई, जिससे कि चारों तरफ अफरा तफरीमच गई। संयोग ही रहा कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed