फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   rojgar sevak news1

रोजगार सेवकों को रोकने के लिए पुलिस की छापेमारी

Thu, 23 Jun 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 23 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ में 23 जून को रोजगार सेवकों के आंदोलन को असफल बनाने के लिए अधिकारियों के आदेश पर रोजगार सेवकों की बुधवार को जिले की पुलिस धरपकड़ करती रही। कई वाहनों की बुकिंग कैंसिल कराई गई। रोडवेज व रेलवे स्टेशनों पर भी पुलिस रोजगार सेवकों को खोजती रही। इससे हड़कंप मचा रहा। विनियमितिकरण की मांग को लेकर रोजगार सेवक कई वर्षों से आंदोलित हैं। उनका आरोप है कि प्रदेश सरकार उनकी मांगों को पूरा करने के बजाय टालमटोल कर रही है। इसलिए 23 जून को रोजगार सेवक अपने हक की आवाज बुलंद करने के लिए लखनऊ में आंदोलन का एलान किया है।
विज्ञापन


शासन ने रोजगार सेवकों के आंदोलन को असफल करने के लिए हरसंभव प्रयास तेज कर दिए। शासन के आदेश पर खुफिया विभाग रोजगार सेवकों के रणनीति की जानकारी जुटाने लगा। अधिकारियों के आदेश पर रोजगार सेवकों के पदाधिकारियों की तलाश में पुलिस ने छापेमारी भी की। कुंडा, पट्टी, रानीगंज पुलिस ने अपने क्षेत्र के रोजगार सेवकों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही उनके द्वारा बुक कराए गए वाहनों की बुकिंग कैंसिल भी करा दिया। ताकि रोजगार सेवक आंदोलन में शामिल होने के लिए लखनऊ न जा सके। रेलवे स्टेशन के साथ ही रोडवेज बस डिपो पर भी पुलिस की पैनी निगाह लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed