फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Rohit Shukla becomes president, Santosh Kumar Singh becomes general secretary in close contest

Pratapgarh News: कांटे की टक्कर में रोहित शुक्ला अध्यक्ष ,महामंत्री बने संतोष कुमार सिंह

Fri, 13 Oct 2023 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 13 Oct 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Rohit Shukla becomes president, Santosh Kumar Singh becomes general secretary in close contest
जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के चुनाव में कांटे की टक्कर के बीच अध्यक्ष व महामंत्री पर विजेताओं को बेहद कम मतों के अंतर से जीत मिली। अध्यक्ष पद पर महज 12 मत से रोहित शुक्ला व महामंत्री पद पर संतोष सिंह ने 30 मतों से विजयी हुए।
विज्ञापन

विजेताओं के समर्थकों ने कचहरी परिसर में ढोल-ताशा बजवाए और फूल मालाएं पहनाकर सभी का स्वागत किया। अब आज शुक्रवार को संगठन की कार्यकारिणी सदस्य के अलग-अलग पदों की मतगणना होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे प्रमुख पदों की मतगणना का समापन हुआ। एल्डर कमेटी की ओर से अध्यक्ष, महामंत्री सहित अन्य पदों को विजेताओं के नाम घोषित किए गए। विजेताओं के समर्थक जीत के बाद एक- दूसरे को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर विजेता रोहित शुक्ला को 531, जबकि उनके निकटतम भानु प्रताप सिंह को 519 मत मिले। महामंत्री पद पर विजेता संतोष कुमार सिंह को 614, जबकि उनके निकटतम विवेक त्रिपाठी को 584 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विजेता पवन कुमार मिश्र को 997, जबकि निकटतम रवींद्र कुमार रावत को 616 मत मिले।
उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए शक्ति सिंह को 435 और रामअवध को 425 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के प्रथम पद पर अरविंद कुमार शुक्ला को 755, जबकि निकटतम प्रदीप कुमार सिंह को 592, द्वितीय पद पर कृष्ण मिश्र को 733, जबकि निकटतम रामपूजन पटेल को 523 मत मिले।
संयुक्त मंत्री प्रशासन विजेता वीर विक्रम सिंह को 763, जबकि निकटतम दीपक मिश्र को 716 मत मिले। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय राजकुमार विश्वकर्मा 541, जबकि निकटतम अजय पांडेय 490, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर विजेता हरिशंकर पुरी को 1009, जबकि निकटतम रामानुज मिश्र को 387 मत मिले।
कोषाध्यक्ष पद पर बालजी ओझा को 983, जबकि निकटतम आनंद पांडेय को 685 मत मिले। शुक्रवार को संगठन में कार्यकारिणी सदस्य के अलग-अलग पदों के लिए मतगणना होगी। सबसे अधिक उम्मीदवार कार्यकारिणी पद के लिए हैं।



पिता की लोकप्रियता की वजह से संतोष हुए विजयी
जूनियर बार एसोसिएशन चुनाव में महामंत्री पद पर जीत दर्ज करने वाले संतोष कुमार सिंह की कामयाबी के पीछे पिता अद्या प्रसाद सिंह की लोकप्रियता है। संगठन में महामंत्री पद के लिए पहली बार चुनाव मैदान में उतरे संतोष को सीधे जीत मिली।

अध्यक्ष पद पर पहले भी कामकाज देख चुके रोहित सिंह की लोकप्रियता के चलते एक फिर से वकीलों ने उन पर विश्वास जताया। विजेता अध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत करने के संकटमोचन शेड पर पूर्व महामंत्री जेपी मिश्र, अंजनी सिंह बाबा और कौशेलेंद्र प्रताप सिंह ने सभी को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed