{"_id":"5ed14bac8ebc3e90262704b9","slug":"robbery-robbery-case-against-a-dozen-people-including-village-headman-s-son-pratapgarh-news-ald277091652","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के पुत्र समेत दर्जनभर लोगों पर डकैती, लूट का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान के पुत्र समेत दर्जनभर लोगों पर डकैती, लूट का केस
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसपुर देवसरा थाने में धूंई ग्राम प्रधान के पुत्र समेत दर्जनभर नामजद तथा 50 अज्ञात लोगों पर लूट, डकैती, लाकडाउन उल्लंघन, महामारी फैलाने समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
परसद गांव निवासी चाय दुकानदार ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि बीते 22 मई को ग्राम प्रधान पुत्र समेत दर्जनों लोगों द्वारा उसकी दुकान पर आकर तोड़फोड़ और सामान लूट लिया गया था। पीड़ित दुकानदार ने प्रधानपुत्र पर लाइसेंसी असलहे से फायर करने तथा प्रधान समर्थकों द्वारा जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर पुलिस आसपुर देवसरा पुलिस ने एक सप्ताह बाद रिपोर्ट दर्ज की है।
परसद गांव निवासी रमाशंकर पुत्र रामलखन का आरोप है कि बीते 21 मार्च को गोविंदपुर के नन्हे वर्मा के परिवार की गाय धूंई थाना पट्टी के रहने वाले रामआसरे तिवारी के खेत में गई थी। खेत में मवेशी जाने पर दोनों पक्षों में विवाद के बाद समझौता हो गया था। इसी रंजिश के कारण बीते 22 मई को दिन में 11 बजे सुनियोजित ढंग से ग्राम प्रधान पुत्र अनिल तिवारी, ललित तिवारी, अंकित तिवारी, अमन, सत्यम, अभिषेक, अवनीश समेत आदि के साथ 50 अन्य लोगों ने उसकी दुकान पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी और अवैध तमंचे से लैस लोगों ने जातिसूचक गालियां देते हुए उस पर हमला बोल दिया। प्रधान पुत्र के साथ रहे लोगों ने उसकी चाय की दुकान को तोड़कर गिरा दिया। दुकान में घुसकर सारा सामान लूट लिया और तांडव करने लगे। विरोध करने पर फायरिंग की गई। जिससे वह बाल-बाल बचा।
उसे बचाने के लिए गांव के राजबली, शिव कुमार गुड्डू व शारदा आईं तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटा और दुकान में रखे दो हजार रुपये लूटकर चले गए। पीड़ित ने आसपुर देवसरा थाने में तहरीर दी, लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। अब एसपी के आदेश पर आसपुर देवसरा पुलिस ने लूट ,डकैती, महामारी फैलाने, लॉकडाउन उल्लंघन समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।