फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Robbery at Advocate's house, woman beaten and carried jewelry

अधिवक्ता के घर डकैती, महिला को पीटकर ले गए जेवरात

Mon, 04 Jan 2021 01:02 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Robbery at Advocate's house, woman beaten and carried jewelry
नगर कोतवाली के गायत्रीनगर में अधिवक्ता के डकैती के बाद मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अभय पांडेय। - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के कटरा रोड गायत्री नगर निवासी अधिवक्ता के घर में शनिवार रात डकैती पड़ गई। आधी रात के करीब घर में घुसे सात बदमाश उनकी पत्नी को पीटकर जेवरात लूटकर भाग निकले। अधिवक्ता को कमरे में बंद कर दिया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगी। सीओ सिटी अभय पांडेय ने भी घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के कटरा रोड गायत्री नगर निवासी अंजनी कुमार सिंह उर्फ बाबा अधिवक्ता हैं। वह शनिवार की रात अपने परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे। आधी रात के बाद करीब सात की संख्या में डकैत छत के रास्ते उनके घर में घुस गए। बदमाश कमरे का ताला तोड़कर लूटपाट करने का प्रयास कर रहे थे। तभी अंजनी की पत्नी बाहर निकल पड़ीं। बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया। अंजनी जिस कमरे में सो रहे थे उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। उनकी पत्नी को पीटकर मंगलसूत्र, अंगूठी, चेन समेत अन्य जेवरात लूटने लगे। इस बीच आहट पाकर अंजनी जग गए। वह बाहर की ओर दौड़े, लेकिन दरवाजा बंद था। जिस पर वह शोर मचाने लगे। जिसके बाद बदमाश उनकी पत्नी को छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

शोरशराबा सुनकर आसपास के लोगों के साथ ही किराएदार भी जग गए। रात में ही पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। रविवार को सीओ सिटी अभय पांडेय ने घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर दी है। नगर कोतवाल का कहना है कि मकान मालिक के अलावा चार अन्य किराएदार भी वहां रहते हैं। मकान के ऊपरी हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा है। बदमाशों के आने के रास्ते की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार से बाइक चुराकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़
-एक बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा, सरगना समेत दो फरार, चोरी की दो बाइक बरामद
प्रतापगढ़। बिहार से बाइक चुराकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक बदमाश को जेल भेज दिया। जबकि सरगना समेत दो बदमाश भागने में कामयाब रहे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। शहर से भी यही गिरोह बाइक चुराता था।
बिहार प्रांत के साथ ही शहर से बाइक चुराकर उसे बेचने वाले बदमाशों की तलाश में कोतवाली पुलिस काफी दिनों से लगी थी। शनिवार की रात कोतवाल विपिन सिंह ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह की भनक लगने पर उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया। कादीपुर सई नदी पुल के पास से चोरी की बाइक लेकर दिलीपपुर की ओर जा रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने रोका। पुलिस को देख बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने एक बदमाश को दबोच लिया। जबकि दो भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए नसीम पुत्र भोला निवासी रतनमई कंधई ने पूछताछ में बताया कि बरामद बाइकों के कागजात नहीं हैं। इसमें से एक बाइक सरगना संजय पांडेय निवासी डंड़वा दिलीपपुर व वसीम बिहार प्रांत से चुराकर लाए थे। एक बाइक शहर से चुराई गई थी। उनका तीन लोगों को गिरोह है।

जो शहर व बिहार से बाइक चुराकर लाते थे और नंबर प्लेट बदलकर सुलतानपुर, अमेठी, जौनपुर में बेच देते थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए नसीम को जेल भेज दिया। भागने वाले वसीम व संजय पांडेय की तलाश में दबिश दे रही है। नगर कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए गैंग के लोग शहर व बिहार से बाइक चुराकर लाते थे। जिसे औने-पौने दामों पर बेच देते थे। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed