फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Robber Motu carrying a reward of Rs 25,000 surrenders in Sultanpur court

Pratapgarh News: 25 हजार के इनामी लुटेरे मोटू ने किया सुल्तानपुर कोर्ट में सरेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
Robber Motu carrying a reward of Rs 25,000 surrenders in Sultanpur court
जिस 25 हजार के इनामी लुटेरे की तलाश पुलिस को थी, उसने सुल्तानपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसकी पुलिस को भनक तक नहीं लगी। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी में है।
विज्ञापन

नगर पंचायत कोहड़ौर कस्बा निवासी महबूब उर्फ मोटू ने अपने भतीजे महफूज व दोस्तों संग 14 जून को मदाफरपुर बाजार के करीब घर जा रहे सुल्तानपुर निवासी सराफ से लाखों रुपये के जेवर लूट लिए। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने तीन बदमाशों को मुठभेड़ में पकड़ लिया। जबकि घटना में शामिल महबूब और उसका भतीजा भाग निकले।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने लुटेरे 23 जून को चाचा-भतीजे पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। इनाम घोषित होने के बाद महबूब अली उर्फ मोटू व भतीजे महफूज अली ने कोहड़ौर इलाके में दहशत का माहौल पैदा करने के लिए 10 जुलाई को मकान बना रहे पड़ोसी को धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरार चल रहे इनामी महबूब उर्फ मोनू ने नौ अगस्त को सुल्तानपुर न्यायालय में सरेंडर कर दिया। बताते हैं कि शिवगढ़ थाना क्षेत्र में जानलेवा हमले के मामले में महबूब फरार था। कोहड़ौर थानाध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जल्द ही उसे रिमांड पर लेकर सराफ लूटकांड की बरामदगी की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed