फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Robbed to repay loan taken at sister's wedding

Pratapgarh News: बहन की शादी में लिया उधार चुकाने के लिए की थी लूट

Sat, 17 Feb 2024 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 17 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Robbed to repay loan taken at sister's wedding
डेरवा। पुलिस ने फरार चल रहे लूट के तीन आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों के पास से तीन हजार नकद, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और पर्स के साथ एक मोबाइल भी मिला। मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम और जेठवारा पुलिस ने महियामऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से गिरफ्तारी की।
विज्ञापन

आरोपियों ने 10 फरवरी को लीलापुर के भोगापुर निवासी ई रिक्शा चालक बृजेश वर्मा पर चाकू और रॉड से हमला कर लूट की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। आरोपी जेठवारा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार डेरवा के हिमांशु पटवा उर्फ सिद्धार्थ, नई बाजार के राजेंद्र गुप्त, डेरवा बाजार के आयुष अग्रहरि हैं।
विज्ञापन

हिमांशु पटवा ने बताया कि बहन की शादी में पैसे उधार लिए थे। किराए पर ई-रिक्शा चलाता था। पैसे की कमी के कारण रिक्शा बेच दिया। रिक्शा का पैसा वापस करने का भी दबाव था। साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में जेठवारा थानध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, उप निरीक्षक आशीष पटेरिया, आरक्षी अमित यादव, अनुराग शुक्ल, आनंद प्रकाश, आशुतोष चौबे, रितू सिंह शामिल थीं। वहीं स्वाट टीम में उपनिरीक्षक सुनील यादव, दिनेश सिंह, आरक्षी पंकज दूबे, राजेंद्र कुमार, अरविंद दूबे शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed