फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ROB to be built at railway crossing in Gode

गोड़े फाटक पर 35 करोड़ की लागत से बनेगा आरओवी

Thu, 28 Apr 2022 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
ROB to be built at railway crossing in Gode
ROB to be built at railway crossing in Gode
जिले में बाईपास के निर्माण से पहले गोड़े गांव के निकट रेलवे क्रॉसिंग पर रेल ओवरब्रिज (आरओबी )का निर्माण कराया जाएगा। इसमें कुल 35 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस रेल ओवरब्रिज को बाईपास से जोड़ा जाएगा। बुधवार को लखनऊ से आए रेलवे के अफसरों ने सर्वे करने के बाद आरओबी के निर्माण को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन

शहर में बाईपास निर्माण से पहले गोड़े गांव के पास फ्लाइओवर का निर्माण कराया जाएगा। यह निर्माण रेलवे की मदद से होगा। इससे पहले तैयार कर हाईवे से जोड़ा जाना है। 35 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले आरओबी के लिए रेलवे के अफसरों ने बुधवार को मौके का निरीक्षण किया। ऐसा माना जा रहा है कि मई माह में निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे के जेई राकेश कुमार ने बताया कि यह आरओबी आठ सौ मीटर का होगा। यह प्रतापगढ़-फैजाबाद रेल लाइन के साथ ही लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल लाइन के ऊपर से गुजरेगा। इससे गोड़े गांव के पास डबल रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या भी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुलतानपुर, फैजाबाद से सीधे प्रयागराज जाने वाले या फिर भुपियामऊ से बाईपास के रास्ते से फैजाबाद और पट्टी की तरफ जाने वाले बड़े वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करना होगा। बाईपास के रास्ते से वे सीधे निकल जाएगे। आरओबी के निर्माण से आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को भी सहूलियत मिलेगी। रेलवे के अफसरों ने मौके का निरीक्षण कर नाप-जोख कर ली है। आरओबी का निर्माण चार से पांच महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed