फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   roadways will install intligent fuel management system

अब पता चलेगा कितना खर्च हो रहा डीजल

Sun, 07 Aug 2016 12:19 AM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
roadways will install intligent fuel management system
up roadways
रोडवेज बसों के चालक-परिचालक अब डीजल की  चोरी नहीं कर सकेंगे। इसके लिए विभाग बसों के साथ ही जिस पंप से डीजल लिया जाता है वहां इंटेलिजेंट फ्यूल मैैनेजमेंट मशीन लगवाने जा रहा है। इस दौरान पंप में लगी मशीन यह रीड कर लेगी कि बस में पहले से कितना डीजल है और कितना डाला गया है।
विज्ञापन


जिस पेट्रोलपंप से सेटिंग करके डीजल के नाम पर गोलमाल करते थे उनकी पोल खोलने के लिए अब इंटेलिजेंट फ्यूल मैनेजमेंट मशीन लगाने की तैयारी परिवहन विभाग कर रहा है। अब तक चालक व परिचालक दो हजार का डीजल बस की टंकी में डलवाते थे और ढाई हजार तक की पर्ची बनवाकर विभाग में जमा कर देते थे। इस खेल में बचने वाले पैसे को चालक व परिचालक में शाम को बंटवारा होता था। इस पर लगाम लगाने के लिए शासन के निर्देश पर विभाग इंटेलिजेंट मशीन बस की टंकी के पास लगवाने जा रहा है। इसके लिए चालक को एक कोड नम्बर दिया जाएगा। चालक बस को पेट्रोलपंप पर खड़ी करने के बाद अपना कोड नम्बर बताएगा। पंपकर्मी चालक का कोड इंट्री करने के बाद बस की टंकी में डीजल भरेंगे। इससे यह मशीन बस में पहले से रहे डीजल को रीड कर लेगी। इसके बाद कम्प्यूटराज्इड बिल चालक को मिलेगा। इसी बिल को वह विभाग में जमा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed