{"_id":"65f34ad5677ca3a87d0b43b4","slug":"roadways-started-15-holi-special-buses-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-113851-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: रोडवेज ने शुरू कीं 15 होली स्पेशल बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: रोडवेज ने शुरू कीं 15 होली स्पेशल बसें
Fri, 15 Mar 2024 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 15 Mar 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज ने शुरू कीं 15 होली स्पेशल बसें
30 मार्च तक चालकों के साथ परिचालकों के अवकाश पर एआरएम ने लगाई रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। होली के पर्व पर अपने घर आने वालों को केवल ट्रेन पर नहीं निर्भर रहना होगा। प्रतापगढ़ डिपो ने अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया है। यह बसें खासकर दिल्ली, कानपुर और लखनऊ रूट पर चलाई जा रही हैं। इससे यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं होगी। इसके साथ ही आरएम के आदेश पर एआरएम ने सभी चालकों के साथ परिचालकों के अवकाश पर 30 मार्च तक रोक लगा दी है।
जिले के अधिकांश लोग रोजगार के लिए दिल्ली, कानपुर या फिर लखनऊ जैसे महानगरों में परिवार के साथ रहते हैं। होली के पहले ही ट्रेनें फुल हो गई है। सीट के लिए यात्री परेशान हैं। यात्रियों की मुसीबत कम करने के लिए परिवहन निगम ने 15 होली स्पेशल बस का संचालन शुरू कर दिया है। एआरएम पीके कटियार ने बताया कि दिल्ली,लखनऊ और कानपुर के लिए पांच-पांच अतिरिक्त बसें संचालित हो रही है। जबकि अबतक दिल्ली के लिए चार तो कानपुर के लिए दो और लखनऊ के लिए चार बस संचालित हो रही थी। पर्व को देखते हुए दिल्ली के लिए नौ, कानपुर के लिए सात और लखनऊ के लिए नौ बसों का संचालन किया जा रहा है। इसी तरह गोरखपुर रूट पर एक बस बढ़ाकर दो कर दिया गया है। प्रयागराज मार्ग पर बसों का फेरा बढ़ाया गया है। इससे रोडवेज का खजाना भी भरेगा और यात्रियों की समस्या दूर होगी। इधर, त्योहार का सीजन होने के चलते रोडवेज के कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। जो पहले से अवकाश पर हैं उनको भी बुलाया जा रहा है। आरएम एमके द्विवेदी ने बताया कि भीड़ को देखते हुए बसों की संख्या घटाई और बढ़ाई जा सकती है। लालगंज और पट्टी डिपो से भी दिल्ली के लिए निगम की बस का संचालन किया जाएगा।
इनसेट--
नियमित ड्यूटी करने वाले कर्मियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
अवकाश रद होने से कर्मी मायूस न हों, इसका भी रोडवेज अफसरों ने पूरा ख्याल रखा है। उनके लिए कई प्रोत्साहन योजना लांच की है। पूरे नौ दिन तक रूट पर सेवा देने वाले कर्मी को चार हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में अलग से दिए जाएंगे। वर्कशाप कर्मी भी इसके हकदार होंगे।

इनसेट