फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Roadways department is unable to find land for workshop

रोडवेज विभाग को खोजे नहीं मिल रही वर्कशाप की जमीन

Mon, 22 Nov 2021 11:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Roadways department is unable to find land for workshop
बीते पांच जिले में खटारा हो चुकी रोडवेज बसों की मरम्मत के लिए वर्कशॉप के लिए निगम के अफसरों को खोजे जमीन नहीं मिल रही है। पांच साल पहले शासन ने मॉडल बस स्टैंड के साथ वर्कशॉप निर्माण के लिए हरी झंडी दी थी। पांच साल बीत जाने के बाद भी अफसर जमीन की तलाश नहीं कर पाए। ऐसे में बसों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। जरूरत के समय यात्रियों को विभाग बसें नहीं मुहैया करा पा रहा है।
विज्ञापन

पांच साल पहले सपा शासनकाल में जिले को मॉडल बस स्टैंड के साथ वर्कशॉप निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दी थी। बस स्टैंड को मॉडल स्टेशन का दर्जा दे दिया गया है, लेकिन वर्कशॉप के लिए अफसरों को जमीन नहीं मिल सकी। ऐसे में जिले में वर्कशॉप का निर्माण नहीं हो सका।
विज्ञापन

बीच में जिलाधिकारी से मिलकर तत्कालीन एआरएम रवींद्र कुमार सिंह ने डिपो से सटी सरकारी जमीन में वर्कशॉप का संचालन शुरू करा दिया था, मगर मॉडल बस स्टैंड के संचालन के बाद उस जमीन को रोडवेज विभाग के अफसरों को खाली करना पड़ा। ऐसे में अब विभाग के पास बसों की मरम्मत के लिए वर्कशॉप नहीं है। जबकि जिले की ज्यादातर रोडवेज बसें खटारा हो चुकी हैं। वर्कशॉप न होने के कारण उनकी मरम्मत नहीं हो पा रही है। ऐसे में यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्कशॉप के लिए जमीन कई स्थानों पर देखी गई। दूर होने के कारण वहां वर्कशॉप नहीं बन सका। जल्द ही जमीन के लिए जिला प्रशासन को पत्राचार किया जाएगा। पीके कटिहार, एआरएम, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed