{"_id":"652967551ddff54d2f0b5569","slug":"roadways-bus-will-run-to-go-to-vindhyachal-dham-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-5887-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: विंध्याचल धाम जाने के लिए चलेगी रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: विंध्याचल धाम जाने के लिए चलेगी रोडवेज बस
Fri, 13 Oct 2023 09:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 13 Oct 2023 09:20 PM IST
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के अवसर पर परिवहन निगम ने विंध्याचल जाने की राह आसान कर दी है। नवरात्र के अवसर पर विंध्याचल के लिए हर रोज एक बस चलाने का निर्णय लिया गया है। बस का संचालन नवरात्र के एक दिन पूर्व शुरू हो जाएगा। दशहरा तक श्रद्धालुओं को विंध्याचल के लिए बस मिलेगी। यह जानकारी एआरएम पीके कटियार ने दी। उन्होंने बताया कि अभी एक बस चलाने का निर्णय लिया गया है। अगर श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है तो बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए कुछ बसों को रिजर्व भी रखा गया है।
विज्ञापन