फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Roadways bus service started from Mandhata to Prayagraj

Pratapgarh News: मानधाता से प्रयागराज के लिए रोडवेज बस सेवा की हुई शुरुआत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus service started from Mandhata to Prayagraj
स्थानीय लोगाें के लिए अब प्रयागराज का सफर आसान हो गया है। प्रयागराज जाने के लिए परिवहन निगम ने रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी है। इससे लोगों को अब डग्गामार वाहन से विश्वनाथगंज या फिर प्रतापगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। सुबह आठ बजे खुशहालगंज से बस प्रयागराज के लिए रवाना होकर सुबह दस बजे प्रयागराज पहुंचेगी। शाम तीन बजे प्रयागराज से चलकर पांच बजे खुशहालगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन

मानधाता और खुशहालगढ़ के लोगों को प्रयागराज जाने के लिए अबतक डग्गामार वाहनों से विश्वनाथगंज या फिर प्रतापगढ़ जाना होता था। इससे लोगों को परेशान होना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए स्थानीय लोगों ने लगातार परिवहन निगम को पत्र लिखकर प्रयागराज और प्रतापगढ़ के लिए रोडवेज बस संचालन की आवाज उठाते रहे। एआरएम निर्मल कुमार ने आरएम को सूचित करते हुए मानधाता के खुशहालगंज से प्रयागराज के लिए परिवहन निगम बस का संचालन शुरू कर दिया। एआरएम ने बताया कि यह बस सुबह आठ बजे चलकर दस बजे प्रयागराज पहुंच जाती है। सुबह 11 बजे प्रयागराज से चलकर एक बजे प्रतापगढ़ आती है। दो बजे यहां से फिर प्रयागराज जाती है। चार बजे सिविल लाइन से चलकर छह बजे खुशहालगढ़ मानधाता पहुंच जाती है। एआरएम ने बताया कि खुशहालगढ़ से प्रयागराज का किराया भी 80 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed